Homeराजनीतिपुर्तगालियों ने 450 साल नष्ट की थी भारतीय संस्कृति, अब गोवा की BJP सरकार...

पुर्तगालियों ने 450 साल नष्ट की थी भारतीय संस्कृति, अब गोवा की BJP सरकार उन ध्वस्त मंदिरों को फिर बनवाएगी: CM प्रमोद सावंत

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "पुर्तगालियों ने 450 सालों तक गोवा की मूल हिन्दू संस्कृति को नष्ट किया। हम उसी संस्कृति को फिर से स्थांपित करना चाह रहे। आखिर इसमें बुराई क्या है? अभी जहाँ-जहाँ भी टूटे मंदिर बने हुए हैं वो मंदिर बनने ही चाहिए। इसी के लिए इस बार सरकार ने अपने बजट में 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।"

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी गोवा के उन मंदिरों के पुनर्निर्माण पर जोर दिया है जिन्हे पुर्तग़ालियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके लिए उन्होंने सरकार द्वारा बजट जारी करने की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने गोवा आने वाले यात्रियों को मंदिरों की तरफ आकर्षित करना सरकार का कर्तव्य बताया। मुख्यमंत्री सावंत ने यह बातें शनिवार (21 मई 2022) को दिल्ली में आयोजित पाञ्चजन्य के सेमिनार में कहीं।

CM प्रमोद सावंत ने कहा, “जल्द ही गोवा देश के सबसे अच्छे राज्यों में से एक होगा। मझे गर्व है कि गोवा में आज़ाद के समय से ही समान नागरिक संहिता लागू है। यही कानून पूरे देश में भी लागू होना चाहिए। गोवा की आजादी में देरी कॉन्ग्रेस की वजह से हुई थी। इसी पार्टी की नीतियों की वजह से 1947 में स्वतंत्र हुए देश में गोवा 20 साल बाद 1967 में स्वतंत्र हो पाया। भाजपा की 2012 में सरकार आने के बाद जो काम 60 साल में नहीं हो पाया वो हमनें 10 वर्षों में 2022 तक कर के दिखाया है।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगे कहा, “पुर्तगालियों ने 450 सालों तक गोवा की मूल हिन्दू संस्कृति को नष्ट किया। हम उसी संस्कृति को फिर से स्थांपित करना चाह रहे। आखिर इसमें बुराई क्या है? अभी जहाँ-जहाँ भी टूटे मंदिर बने हुए हैं वो मंदिर बनने ही चाहिए। इसी के लिए इस बार सरकार ने अपने बजट में 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।”

CM सावंत ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना ने हमें भी गोवा में ‘स्वयं पूर्ण गोवा’ अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। गोवा के लोग बहुत समझदार हैं। अगर कोई बंगाल से आ कर यहाँ राज्य करने की बात करेगा तो वो सफल नहीं होगा क्योंकि हम अपना काम करते रहे। TMC और ममता बनर्जी केवल मीडिया और पोस्टरों में ही रह गए। गोवा के लोगों को गोवा के लोग पहचानते हैं।”

अरविन्द केजरीवाल से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “हमारा मीडिया का बजट काफी कम है। बाकी लोगों का मीडिया का बजट थोड़ा ज्यादा है। हमने हर क्षेत्र में काम किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मैं किसी से भी कह सकता हूँ कि हम बेस्ट हैं। नरेंद्र मोदी जी को भी धन्यवाद जिन्होंने आयुर्वेद और योग को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचा दिया है जो हमारी पारम्परिक विरासत रही है।’

CM सावंत के मुताबिक, “हम सूर्य, बालू और समुद्र के अलावा सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। गोवा के आंतरिक हिस्सों में भी कई पर्यटन है जो अभी लोगों के सामने नहीं आया है। इसके अलावा गोवा में आध्यात्मिक टूरिज्म भी है। इन सभी को बढ़ावा देने के लिए हमने प्रयास शुरू कर दिए हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -