Homeराजनीतिराहुल ने गोद लेकर यतीम बना दिया अमेठी का गाँव: ग्रामीणों ने कहा अब...

राहुल ने गोद लेकर यतीम बना दिया अमेठी का गाँव: ग्रामीणों ने कहा अब नहीं देंगे वोट

उस इलाके के अन्य लोग जिन्होंने आजीवन कॉन्ग्रेस के पक्ष में मतदान दिया है वो खुलकर कहते हैं कि इस बार वह नरेंद्र मोदी को ही वोट देंगे। इस सूची में एक दलित सब्जी विक्रेता भी शामिल है।

संसदीय क्षेत्र अमेठी में पड़ने वाले जगदीशपुर गाँव के निवासियों ने राहुल गाँधी के दावों की पोल खोल दी है। गाँव के एक निवासी के अनुसार साल 2014 में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने उनके गाँव को गोद लिया था। लेकिन बीते 5 सालों में राहुल गाँधी ने उनके गाँव में कोई विकास नहीं किया है।

स्वराज्य मैगज़ीन के सीनियर एडिटर अरिहंत पवारिया द्वारा जारी किए गए वीडियो में एक ग्रामीण को राहुल की नाकामियों को गिनाते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो में ग्रामीण बता रहे हैं कि साल 2014 के बाद राहुल ने दोबारा गाँव की तरफ मुड़कर नहीं देखा। ग्रामीण की शिकायत है कि राहुल गाँधी ने उनके गाँव में कोई विकास कार्य नहीं किया है।

हालाँकि इतनी निराशा के बाद भी ग्रामीणों ने ठान रखी है कि वो हर बार कॉन्ग्रेस को वोट देते हैं इसलिए इस बार भी कॉन्ग्रेस को ही वोट देंगे। लेकिन उस इलाके के अन्य लोग जिन्होंने आजीवन कॉन्ग्रेस के पक्ष में मतदान दिया है वो खुलकर कहते हैं कि इस बार वह नरेंद्र मोदी को ही वोट देंगे। इस सूची में एक दलित सब्जी विक्रेता भी शामिल है।

सब्जी बेचने वाले की मानें तो उन्होंने भी कभी मोदी को वोट नहीं दिया था लेकिन इन चुनावों में वो मोदी को ही वोट देंगे। कारण पूछने पर इस सब्जी वाले ने मोदी सरकार के अनेकों कार्यों को गिना दिया। जिसमें घर बनवाने से लेकर, गैस सिलिंडर देने का जिक्र हुआ। इतने पर जब वीडियो बनाने वाले ने पूछा कि क्या उन्हें इतना सब के लिए किसी तरह की घूस देनी पड़ी तो सब्जी विक्रेता ने नकारते हुए कहा कि ये सारा काम बिना एक रुपया दिए हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -