Homeराजनीतिराजस्थान में बढ़ी सियासी सरगर्मी: BJP ने अपने 12 MLA को गुजरात शिफ्ट किया,...

राजस्थान में बढ़ी सियासी सरगर्मी: BJP ने अपने 12 MLA को गुजरात शिफ्ट किया, राज्य पुलिस ने देशद्रोह मामले में बंद की फाइल

इस मामले में राजस्थान हाइकोर्ट की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है। भाजपा को डर है कि अगर भाजपा में मिले 6 बसपा विधायकों को डिसक्वालीफाई किया जाता है तो उसके विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास हो सकता है, इसीलिए उसने इस निर्णय और विधानसभा सत्र से पहले ही विधायकों को गुजरात ले जाने का फैसला किया।

राजस्थान की राजनीति एक बार फिर से गरमा रही है। भाजपा अपने कुछ विधायकों को गुजरात ले गई है, जहाँ पार्टी की ही सरकार है। बता दें कि 14 अगस्त से राज्य में विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें बहुमत परीक्षण की माँग उठने की भी उम्मीद है। पार्टी को आशंका है कि उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश हो सकती है, इसीलिए उसने ऐसा किया। 11 अगस्त को बसपा-कॉन्ग्रेस मर्जर पर भी कोर्ट का फैसला आना है

इस मामले में राजस्थान हाइकोर्ट की सिंगल बेंच सुनवाई कर रही है। भाजपा को डर है कि अगर भाजपा में मिले 6 बसपा विधायकों को डिसक्वालीफाई किया जाता है तो उसके विधायकों के खरीद-फरोख्त का प्रयास हो सकता है, इसीलिए उसने इस निर्णय और विधानसभा सत्र से पहले ही विधायकों को गुजरात ले जाने का फैसला किया। इसी कड़ी में उदयपुर के 5 विधायकों को गुजरात ले जाया गया है। इससे वहाँ सरगर्मी फिर बढ़ गई है।

उधर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सक्रिय हो गई हैं। राजनीतिक सरगर्मी के बीच वो धौलपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। राजे बुधवार (अगस्त 5, 2020) को दिल्ली के लिए निकलीं। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की है। वो पिछले कुछ दिनों से राजधानी जयपुर में नहीं थीं, जिसके बाद उनके रुख को लेकर चर्चा चलने लगी थी। अब वो वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिल रही हैं।

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल कर भी नाराजगी जताई है और प्रदेश में अपने ख़िलाफ़ हुई बयानबाजी को लेकर चर्चा की। बता दें कि कुछ लोगों ने वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत में मिलीभगत का आरोप लगाया था। प्रदेश में पार्टी के अलग-अलग गुट बनने के कारण वो नाराज़ हैं। कहा जा रहा है कि अब तक भाजपा ने अपने 12 विधायकों को गुजरात शिफ्ट किया है। उदयपुर से गुजरात की दूरी भी कम है।

उधर राजस्थान पुलिस की SOG ने राष्ट्रद्रोह के 3 मामलों की जाँच बन्द कर दी है, जिसमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी नोटिस भेजा गया था। ये मामला अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के आरोपों से जुड़ा हुआ था। अब इस मामले में केस बंद करते हुए फाइनल रिपोर्ट डाल दी गई है। भाजपा ने इस मामले में कॉन्ग्रेस पर हमला किया है। पार्टी ने कहा कि 28 दिन जाँच चली लेकिन कुछ नहीं निकला।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।

गया में मोमोज खिलाकर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला रेहान गिरफ्तार, दिल्ली तक पहुँची पुलिस: ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़ें पूरी ट्रेन...

बिहार के गया में मोमोज खिलाकर युवतियों और नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाने वाले मोहम्मद रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- विज्ञापन -