Homeराजनीतिशिवसेना सांसद पर भरी सभा में चाकू से हमला, 13 साल पहले पिता को...

शिवसेना सांसद पर भरी सभा में चाकू से हमला, 13 साल पहले पिता को गोलियों से भून डाला था

अभिवादन करने के लिए एक समूह शिवसेना सांसद के करीब पहुँचा। इसी दौरान किसी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके हाथ में घुस गया। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर मौक़े से फरार हो गया।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बुधवार (अक्टूबर 16, 2019) को चुनावी रैली को संबोधित करने पहुँचे शिवसेना सांसद ओम राजे निंबालकर पर भीड़ से निकलकर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें 13 वर्ष पहले ऐसे ही उनके पिता पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे।

ओम राजे के साथ ये घटना पडौली नायगाँव में चुनावी रैली के दौरान कलंब तालुका ग्राम में घटी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिवादन करने के लिए एक समूह शिवसेना सांसद के करीब पहुँचा। इसी दौरान किसी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके हाथ में घुस गया। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर मौक़े से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है, “अभिवादन के वक़्त हमलावर ने सांसद पर चाकू से हमला किया और तुरंत भाग गया। निंबालकर को हाथ में इससे गहरी चोट आई।” उल्लेखनीय है कि सांसद ओम राजे के पिता पवन राजे निंबालकर कॉन्ग्रेस के नेता थे। साल 2006 में 13 जून को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे के पास उन्हें गोली मार दी गई थी। इस मामले में लोकसभा के पूर्व सांसद पद्मसिंह पाटिल आरोपित हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -