Homeराजनीतिहमने कांडा से किया किनारा, कॉन्ग्रेस थरूर को निकाल कर दिखाए: सुब्रह्मण्यम स्वामी

हमने कांडा से किया किनारा, कॉन्ग्रेस थरूर को निकाल कर दिखाए: सुब्रह्मण्यम स्वामी

"अब जबकि भाजपा ने पब्लिक ओपिनियन के आगे सर झुकाते हुए गोपाल कांडा को नकार दिया है। क्या कॉन्गी (कॉन्ग्रेसी) भी पब्लिक ओपिनियन के आगे सर झुकाते हुए मिस्टर शशि थरूर को पार्टी से बाहर करेंगे? उन पर अपनी पत्नी को अप्राकृतिक मौत के लिए उकसाने का अधिक गंभीर आरोप है।"

गोपाल कांडा पर भाजपा को घेरने की कोशिश करने वालों को पार्टी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने तो कांडा से किनारा कर लिया। लेकिन, क्या उसी तरह के आरोप में फॅंसे अपने सांसद शशि थरूर के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत कॉन्ग्रेस में है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “अब जबकि भाजपा ने पब्लिक ओपिनियन के आगे सर झुकाते हुए गोपाल कांडा को नकार दिया है। क्या कॉन्गी (कॉन्ग्रेसी) भी पब्लिक ओपिनियन के आगे सर झुकाते हुए मिस्टर शशि थरूर को पार्टी से बाहर करेंगे? उन पर अपनी पत्नी को अप्राकृतिक मौत के लिए उकसाने का अधिक गंभीर आरोप है।”

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के होटल लीला में थरूर की पत्नी 51 वर्षीय सुनंदा पुष्कर मृत मिली थीं। उनकी मौत के बाद से पुलिस ने थरूर के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 498-A और धारा -306 के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल वह जमानत पर हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अदालत से कॉन्ग्रेस सांसद के खिलाफ हत्या का मामला चलाने की इजाजत मॉंगी है।

सुस्वामी का यह बयान कॉन्ग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी के भाजपा पर हमले के जवाब में आया है। तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भगवा पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी का भी समर्थन ले लेगी, वह भी तब जब जनादेश ही उसके खिलाफ है। बकौल तिवारी, “कांदा, बटाटा, बैंगन, आलू सब चलेगा बीजेपी को। साम दाम दंड भेद- सरकार बनानी है बीजेपी को। हर गलत तरीके से, जबकि जनादेश भी उनके खिलाफ है। हुँह, पार्टी विथ अ डिफ़रेंस!”

हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने काफी बवाल काटा। हालाँकि, भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि उसने न तो कांडा से समर्थन मॉंगा था और न ही वे उसकी सरकार में होंगे। कांडा के ख़िलाफ़ एक एयर होस्टेस की आत्महत्या से जुड़ा मामला चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -