Homeराजनीतिभाजपा में शामिल होंगे TMC विधायक सब्यसाची दत्ता, अमित शाह रहेंगे मौजूद

भाजपा में शामिल होंगे TMC विधायक सब्यसाची दत्ता, अमित शाह रहेंगे मौजूद

मुकुल रॉय फरवरी में सब्यसाची दत्ता के घर गए थे। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। उनका पार्टी नेताओं से अरसे से मतभेद भी चल रहा था।

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के एक और विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बिधाननगर के मेयर रह चुके विधायक सब्यसाची दत्ता मंगलवार (अक्टूबर 1, 2019) को भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

एएनआई ने सब्यसाची के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि सब्यसाची के साथ ही उनके हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। फरवरी में सब्यसाची दत्ता के घर मुकुल रॉय के जाने के बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। अब टीएमसी नेता ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

सब्यसाची का काफी समय से पार्टी नेताओं से मतभेद भी चल रहा था। उन्होंने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। उन्हें मेयर के पद से हटाने के लिए टीएमसी के सदस्य ही अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे।

प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने बताया कि अमित शाह 1 अक्टूबर को दोपहर कोलकाता पहुँचेंगे। वे नेताजी इंडोर स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -