Homeराजनीति'अखिलेश यादव ने दलितों को अपमानित किया, उससे गठबंधन नहीं चाहते': भीम आर्मी चीफ...

‘अखिलेश यादव ने दलितों को अपमानित किया, उससे गठबंधन नहीं चाहते’: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया

चंद्रशेखर ने कहा, तमाम चर्चाओं के बाद आखिर में मुझे लगा कि अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलितों को नहीं चाहते। उन्हें सिर्फ दलित वोट बैंक चाहिए। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को अपमानित किया। मैंने 1 महीने 3 दिन तक कोशिश की, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका।"

उत्तर प्रदेश चुनावों में समाजवादी पार्टी और भी आर्मी के बीच गठबंधन होने के कयासों पर विराम लग गया है। भीम आर्मी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार (15 जनवरी 2022) को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की संभावनाओं से इनकार करते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अकेले चुनाव लड़ेेंगे।

चंद्रशेखर ने कहा, तमाम चर्चाओं के बाद आखिर में मुझे लगा कि अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलितों को नहीं चाहते। उन्हें सिर्फ दलित वोट बैंक चाहिए। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को अपमानित किया। मैंने 1 महीने 3 दिन तक कोशिश की, लेकिन गठबंधन नहीं हो सका।”

चंद्रशेखर ने कहा, “एक आदमी को उतना ही बोलना चाहिए, जितना उसमें हिम्मत हो। मैं भी उतना ही बोलता हूँ, जितना पर टिके रह सकता हूँ। मैं फालतू नहीं बोलता। 20 फीसदी बहुजन समाज को उचित रास्ता दिलाने के लिए हमने अखिलेश जी पर भरोसा किया। छह माह से हमारी बातें हुई, मुलाकात हुई। घोषणा करना अलग है, उस पर टिके रहना अलग बात है।”

इसके पहले चंद्रशेखर ने शुक्रवार (13 जनवरी 2022) को लखनऊ स्थित सपा के कार्यालय जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके पहले गुरुवार (12 जनवरी 2022) को भी सपा के ऑफिस पहुँचे थे। तब चंद्रशेखर ने कहा था कि उनकी पार्टी ने तय किया है कि इस चुनाव में गठबंधन किया जाएगा। चंद्रशेखर ने एकता में बड़ा दम बताया था।

मीडिया में यह बात बहुत जोर-शोर के साथ उठाई जा रही थी कि अखिलेश और चंद्रशेखर के बीच सीट बँटवारे को लेकर बातें लगभग तय हो चुकी हैं और दोनों कभी भी और किसी भी वक्त गठबंधन और सीटों को लेकर ऐलान कर सकते हैं। कुछ ने तो सूत्रों के हवाले से भीम आर्मी को सीटें भी दे दी थीं। हालाँकि, अखिलेश कितना भी दावा करें कि यूपी में छोटे-छोेटे दलों को साथ लेकर वह प्रदेश में भाजपा को रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन चंद्रशेखर के साथ उनका सीट बँटवारे पर विवाद उनके दावे को झूठा साबित करता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -