Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान का फोर्ट मुनरो देखने गई अमेरिकी TikToker, होटल में गैंगरेप: इस्लामाबाद की सड़क...

पाकिस्तान का फोर्ट मुनरो देखने गई अमेरिकी TikToker, होटल में गैंगरेप: इस्लामाबाद की सड़क पर बुर्के में जा रही महिला को दबोचा

अमेरिकी महिला फोर्ट मुनरो के एक होटल में ठहरी थीं। यहीं उनके साथ गैंगरेप की वारदात हुई। मुख्य आरोपित शहजाद गाइड का काम करता है।

पाकिस्तान में एक अमेरिकी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। वहीं राजधानी इस्लामाबाद से बीच सड़क पर बुर्के में जा रही महिला को पीछे से दबोचने का वीडियो सामने आया है

पीड़ित अमेरिकी महिला टिकटॉक (TikTok) कंटेंट क्रिएटर है। वह डेरा गाजी खान के पर्यटक स्थल फोर्ट मुनरो गई थी। यहीं होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद अनवर के अनुसार, घटना के आठ घंटे के अंदर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य संदिग्ध, मुजमिल शहजाद गाइड का काम करता है।

रेप पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि वह 17 जुलाई की रात फोर्ट मुनरो के होटल में ठहरी थी, तभी शहजाद और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विदेशी महिला ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने बलात्कार का वीडियो भी बनाया है। पाकिस्तान के पंजाब (Punjab) प्रांत के मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट माँगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी और पीड़िता को हर कीमत पर न्याय दिलाया जाएगा।

इससे पहले बुर्के वाली महिला को सड़क पर दबोचने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला रात के समय बुर्का पहने सड़क अकेली जाती दिख रही है। इसी दौरान एक शख्स पीछे से आकर उसे दबोच लेता है। महिला के शोर मचाने पर वह भाग जाता है। इस सिरफिरे की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

गौरलतब है कि पाकिस्तान में साल दर साल महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। हालत यह है कि पंजाब प्रांत में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध बढ़ रही यौन हिंसा के बाद ​जून 2022 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। पंजाब के गृह मंत्री अट्टा तरार ने कहा था कि उन्हें ये करने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होते अपराध समाज और सरकार दोनों के लिए चिंताजनक हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -