Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की डूबती नैया को चीन ने दिया 2.2 बिलियन डॉलर का सहारा

पाकिस्तान की डूबती नैया को चीन ने दिया 2.2 बिलियन डॉलर का सहारा

चीन द्वारा मिली इस बड़ी मदद से पाकिस्तान चालू वित्त वर्ष में अपने मित्र देशों से $9.1 अरब की आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुका है। इसमें चीन ने पाकिस्तान को $4.1 अरब की सहायता दी है। दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात से $2 अरब और सऊदी से $3 अरब की मदद मिली है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन ने बड़ी रकम देकर मदद की है। सोमवार (मार्च 25, 2019) को पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि चाइना ने उन्हें ₹15 हजार करोड़ ($2.2 बिलियन) दिए हैं। चीन की इस मदद से पाकिस्तान जिन ऋणों में डूबा हुआ है उसका समय पर भुगतान कर पाएगा। साथ ही इससे पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार की चरमराई स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में प्रकाशित खबर के अनुसार चीन द्वारा मिली इस बड़ी मदद से पाकिस्तान चालू वित्त वर्ष में अपने मित्र देशों से $9.1 अरब की आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुका है। इसमें चीन ने पाकिस्तान को $4.1 अरब की सहायता दी है। दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात से $2 अरब और सऊदी से $3 अरब की मदद मिली है।

चीन से प्राप्त हुई इस राशि पर पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता खकान हसन नजीब ने बताया कि एसबीपी के पास जमा कराई गई राशि से देश की स्थिरता में मज़बूती आएगी। यहाँ बता दें कि नवंबर 2018 में चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग और प्रधान मंत्री इमरान खान के बीच बीजिंग में एक बैठक के बाद, चीन ने कहा था कि वह पाकिस्तान को वित्तीय संकट से उभरने के लिए सहायता की पेशकश करने को तैयार है।

हालाँकि, तब सहायता किस तरह की जाएगी और कितनी राशि तक की जाएगी, कुछ मालूम नहीं था। इसके बारे में पिछले हफ्ते तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन वित्त मंत्रालय की घोषणा के बाद इसकी जानकारी सबको लगी कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को चीन से 2.2 बिलियन डॉलर की राशि प्राप्त हुई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -