Homeरिपोर्टमाल्या के 74 लाख शेयरों को बेचकर पहली बार ₹1000 करोड़ हुए जब्त: ED

माल्या के 74 लाख शेयरों को बेचकर पहली बार ₹1000 करोड़ हुए जब्त: ED

विजय माल्या के बारे में बता दें कि वह इस समय लंदन में है और उसे भारत में लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई हो रही है। 9,000 करोड़ रुपए की धोखााधड़ी मामले के ख़िलाफ़ ईडी और सीबीआई माल्या के ख़िलाफ़ जाँच कर रही हैं।

देश के पैसे लूटकर भागने वालों में एक सबसे बड़ा नाम विजय माल्या का है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड के 74 लाख शेयरों की बिक्री की। ईडी के मुताबिक इस बिक्री प्रक्रिया में 1,008 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है।

ईडी की मानें तो विजय माल्या के ख़िलाफ़ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के चलते एजेंसियों ने उनके शेयरों को जब्त किया था। जोकि यस बैंक के पास पड़े थे। साथ ही कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हाल ही में बैंक को कर्ज वसूली के लिए डेट रिकवरी ट्रिब्यूल को देने का आदेश दिया था।

जिसके बाद ईडी ने बताया कि डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल के रिकवरी ऑफिसर ने यूबीएचएल के 74,04,932 शेयरों की बिक्री के लिए महीने की शुरुआत में एक नोटिस प्रकाशित किया था। और इसके बाद ही रिकवरी ऑफिसर ने बुधवार (मार्च 27, 2019) को इन शेयरों की बिक्री की। इससे 1,008 करोड़ रुपए प्राप्त किए। ऑफिसर का कहना है कि इस मामले में शेयरों की यह पहली बिक्री थी। आने वाले दिनों में कुछ और शेयर्स भी बेचे जाएँगे।

विजय माल्या के बारे में बता दें कि वह इस समय लंदन में है और उसे भारत में लाने के लिए प्रत्यर्पण की कार्रवाई हो रही है। 9,000 करोड़ रुपए की धोखााधड़ी मामले के ख़िलाफ़ ईडी और सीबीआई माल्या के ख़िलाफ़ जाँच कर रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -