Homeराजनीतिआचार संहिता उल्लंघन: पीएम मोदी को EC ने दी क्लीन चिट, कॉन्ग्रेस ने की...

आचार संहिता उल्लंघन: पीएम मोदी को EC ने दी क्लीन चिट, कॉन्ग्रेस ने की थी शिकायत

कॉन्ग्रेस की शिकायत के मुताबित पीएम ने कहा कि कॉन्ग्रेस बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों से हटकर वहाँ चुनाव लड़ रही है जहाँ बहुसंख्यक आबादी माइनॉरिटी में हैं। कॉन्ग्रेस की यह शिकायत पाँच अप्रैल को की गई थी।

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी जारी है। इस बीच कॉन्ग्रेस की खिसियाहट कई बार सामने आ चुकी है। कॉन्ग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आचार संहिता उल्लंघन के इसी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। बता दें कि महाराष्ट्र के वर्धा में राहुल गाँधी को लेकर दिए बयान के मामले में चुनाव आयोग ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि पीएम ने आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं किया है।

पूरा मामला यूँ है, कॉन्ग्रेस ने आयोग से शिकायत की थी कि एक अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा में एक रैली के दौरान पीएम ने राहुल गाँधी के वायनाड से चुनाव का मुद्दा उठाया था। कॉन्ग्रेस की शिकायत के मुताबित पीएम ने कहा कि कॉन्ग्रेस बहुसंख्यक आबादी वाले इलाकों से हटकर वहाँ चुनाव लड़ रही है जहाँ बहुसंख्यक आबादी माइनॉरिटी में हैं। कॉन्ग्रेस की यह शिकायत पाँच अप्रैल को की गई थी।

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब कॉन्ग्रेस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत की है। इससे पहले भी कॉन्ग्रेस ऐसे कई निराधार आरोप लगा चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।

दिल्ली की हवा के आँकड़ों में इतना झोल क्यों? कहीं 143, कहीं 343 तो कहीं 3000 पार

दिवाली के बाद दिल्ली में AQI कहीं 143 तो कहीं 3000 दिखा। जानिए सरकारी स्टेशनों और प्राइवेट ऐप के आँकड़ों में इतना फर्क क्यों आता है।
- विज्ञापन -