Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के परमाणु प्रोजेक्ट में काम कर रहे 200 चीनी नागरिकों को हुआ डेंगू,...

पाकिस्तान के परमाणु प्रोजेक्ट में काम कर रहे 200 चीनी नागरिकों को हुआ डेंगू, अब तक 6 की मौत

पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट डेली जंग के अनुसार, कराची शहर के हॉक्स बे के तटीय क्षेत्र के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे 200 से अधिक

पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम करने वाले लगभग 200 चीनी नागरिकों को डेंगू हो गया है। शनिवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान की समाचार वेबसाइट डेली जंग के अनुसार, कराची शहर के हॉक्स बे के तटीय क्षेत्र के पास परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे 200 से अधिक चीनी लोग डेंगू वायरस के शिकार हो गए।

सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री अज़रा फजल का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे लगभग 200 चीनी डेंगू वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। वायरस से प्रभावित सभी व्यक्तियों का इलाज चल रहा है और वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सिंध प्रांत में डेंगू की वजह से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1200 लोगों को जाँच में डेंगू होने की पुष्टी हुई है। इसके अलावा सिंध प्रांत में घातक टिक-जनित वायरल कॉन्गो बुखार भी फैला हुआ है, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों, यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है, क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ होती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -