Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकीलों वाली लकड़ी से पीट-पीट कर बेटी को मार डाला... क्योंकि दूसरी बीवी को...

कीलों वाली लकड़ी से पीट-पीट कर बेटी को मार डाला… क्योंकि दूसरी बीवी को खुश करना था

बेटी अपने अब्बू से दूसरी बीवी को तलाक देने के लिए कहती थी... लेकिन उसे दूसरी बीवी को खुश करना था। इसलिए पहली बीवी से पैदा हुई अपनी बेटी को कीलों वाली लकड़ी के तख्ते से पीटना शुरू कर दिया... तब तक मारता रहा, जब तक मर नहीं गई।

अफ्रीका को मध्य-पूर्व के देशों से जोड़ने वाले इस्लामिक देश मिस्र (Egypt) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसको सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएँगे। यह सोचकर ही कोई सिहर उठेगा कि कोई अपनी दूसरी बीवी को खुश करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर देगा। लेकिन, यह सच है और ऐसा हुआ है।

मिस्र के क्वेना शहर में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को खुश करने के लिए अपनी 15 वर्षीया बेटी की कीलों वाली लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में पुलिस ने उस शख्स और मदद करने के आरोप में उसकी बीवी को गिरफ्तार कर लिया है।

कहा जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपनी अपनी सौतेली माँ के साथ झगड़ा करती थी। किशोरी अपने पिता से दूसरी पत्नी को तलाक देने के लिए भी कहती थी। व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को खुश करने के लिए पहली पत्नी से पैदा हुई अपनी बेटी को कीलों वाली लकड़ी के तख्ते से पीटना शुरू कर दिया। गहरी चोट के कारण लड़की लहूलुहान हो गई और अंतत: अपनी जान गँवा बैठी।

जाँच के दौरान पता चला कि पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद अपनी दूसरी पत्नी की मदद भी ली। दूसरी बीवी ने हत्या वाली जगह से खून को साफ किया और उसके बाद पति-पत्नी दोनों ने मिल कर शव को अज्ञात स्थान पर दफन कर दिया।

बाद में उस आदमी की दूसरी पत्नी ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी सौतेली बेटी गायब हो गई है। हालाँकि, पुलिस को उस पर संदेह हुआ और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।

लड़कियों को फँसाओ, निकाह से पहले प्रेग्नेंट करो और बच्चा ले लो… क्या है ‘जिहाद अल-अकबर’, जिसके जरिए हिंदू महिलाओं के धर्मांतरण की साजिश...

पाकिस्तान में बैठे कट्टरपंथी आकाओं ने 'जिहाद अल अकबर' से एक खास एजेंडा तैयार किया है। बड़े पैमाने पर हिंदू महिलाओं का धर्मांतरण करवाना है।
- विज्ञापन -