Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसिर तन से जुदा, स्तन काटे, मांस नोचा... पाकिस्तान में 40 साल की हिंदू...

सिर तन से जुदा, स्तन काटे, मांस नोचा… पाकिस्तान में 40 साल की हिंदू महिला की निर्मम हत्या, खेत में मिले शरीर के टुकड़े

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कृष्णा कुमारी ने लिखा, "40 साल की विधवा दया भेल की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। उनका शव बहुत बुरी स्थिति में बरामद हुआ है। उनका सिर उनके धड़ से अलग था और सि का सारा माँस नोचा जा चुका था।"

पाकिस्तान के सिंध के शिंझोरो में बुधवार (28 दिसंबर 2022) को एक हिंदू महिला की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनका सिर कलम किया और छाती को भी टुकड़ों में काट डाला। हिंदू महिला के साथ हुई इस भयावहता के बारे में पाकिस्तान की पहली हिंदू सीनेटर कृष्णा कुमारी ने बताया है। मृतिका की पहचान 40 साल की विधवा दया भील के तौर पर हुई है।

अपने ट्वीट में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कृष्णा कुमारी ने लिखा, “40 साल की विधवा दया भील की निर्मम ढंग से हत्या कर दी गई। उनका शव बहुत बुरी स्थिति में बरामद हुआ। उनका सिर उनके धड़ से अलग था और सिर का सारा माँस नोचा जा चुका था। हम उनके शिंझोरो गाँव और शाहपुरचाखर गए।”

पार्टी की जियाला अमर लाल भील ने बताया कि शव के टुकड़े एक खेत से बुधवार को मिले। पुलिस ने मृतक महिला से जुड़ी जानकारी जुटा ली है। पोस्टमार्टम भी हो चुका है और आगे की जाँच की जा रही है।

पत्रकार गुलाम अब्बास शाह लिखते हैं, “विधवा महिला की इतनी निर्मम हत्या, सिंध के सिंझोरो में 40 साल की दया भील का शव बिन सिर के बरामद हुआ है। उनके शरीर से उसके मांस तक को नोच दिया गया। सिंध सरकार को जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करना चाहिए। हम लोग इस निर्मम हत्या की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर नहीं शेयर कर सकते हैं।”

बता दें कि पाकिस्तान के सिंध में हुई दया भील की निर्मम हत्या के बाद जहाँ स्थानीय लोग सड़कों पर विरोध कर रहे हैं, वहीं ट्विटर पर उनके लिए इंसाफ की माँग उठ रही है। पाकिस्तान के कई नेताओं ने इस घटना को अपने ट्विटर पर शेयर किया है और कुछ ने इलाके का मुआएना भी किया है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में बताया है कि महिला के शव से उसका सिर और ब्रेस्ट अलग थे और शरीर से उसकी खाल को छीला जा चुका था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -