Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयG20 के लिए वायुसेना ने रोका 'त्रिशूल', राफेल-सुखोई करेंगे दिल्ली के आसमान की पहरेदारी:...

G20 के लिए वायुसेना ने रोका ‘त्रिशूल’, राफेल-सुखोई करेंगे दिल्ली के आसमान की पहरेदारी: भारत ने अमेरिका से माँगे ‘हंटर किलर’ ड्रोन

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान-चीन सीमा पर चल रहे 'त्रिशूल' अभ्यास को फिलहाल रोक दिया है। साथ ही इस अभ्यास में शामिल राफेल, मिराज, चिनूक, अपाचे, गरुण समेत अन्य फाइटर जेट्स को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर 2023 को G-20 शिखर सम्मेलन होना है। इसकी सुरक्षा में राफेल, सुखोई समेत अन्य फाइटर विमान तैनात किए गए हैं। वहीं भारत ने अमेरिका से 31 हंटर किलर ड्रोन के लिए औपचारिक अनुरोध भी किया है।

TOI की रिपोर्ट अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले रिमोटली पॉयलेटेड एयरक्रॉफ्ट सिस्टम वाले 31 ‘हंटर किलर’ की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार को एलओआर (Letter of Request) यानी अनुरोध पत्र भेजा है। इस पत्र में MQ9B रीपर या प्रीडेटर-B के हथियार पैकेज, मोबाइल ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम समेत अन्य उपकरणों का जिक्र किया गया है।

इस पत्र को लेकर अब बायडेन सरकार विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) कार्यक्रम के तहत अमेरिकी कॉन्ग्रेस को एक-दो महीने के भीतर जवाब देगा। इसके बाद भारत और अमेरिका आपस में बातचीत कर ‘हंटर किलर’ ड्रोन के दाम करेंगे। भारत सरकार ने जिन ड्रोन की खरीदी का प्रस्ताव दिया है, उसमें 15 सी गार्डियन नौसेना को और 16 स्काई गार्डियन थल सेना और वायुसेना को दिए जाएँगे। रक्षा मंत्रालय ने 15 जून को कहा था कि इस सौदे में करीब 3.1 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा।

G-20 की सुरक्षा में तैनात फाइटर जेट

भारत सरकार G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती। ऐसे में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान-चीन सीमा पर चल रहे ‘त्रिशूल’ अभ्यास को फिलहाल रोक दिया है। साथ ही इस अभ्यास में शामिल राफेल, मिराज, चिनूक, अपाचे, गरुण समेत अन्य फाइटर जेट्स को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

मोदी-बायडेन करेंगे बैठक

G-20 में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन शुक्रवार (8 सितंबर, 2023) शाम करीब 6:55 पर भारत पहुँचेगे। इसके बाद वह शाम 7:30 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसके बाद बायडेन और मोदी साथ में डिनर करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -