Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकरतारपुर साहिब का प्रसाद सिगरेट की डिब्बी वाले दोने में... सिख भावनाओं के अपमान...

करतारपुर साहिब का प्रसाद सिगरेट की डिब्बी वाले दोने में… सिख भावनाओं के अपमान पर इमरान खान से शिकायत

"यह सिख आस्था के साथ खिलवाड़ है। तंबाकू से बने दोने-पत्तलों में प्रसाद दिया जा रहा है, इससे बड़ा पाप और क्या हो सकता है? पाकिस्तान में सिखों की संख्या कम बची है, इसलिए अब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।"

पाकिस्तान के करतारपुर साहिब में सिख भावनाओं से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को जिस दोने में प्रसाद दिया जा रहा, वो सिगरेट के रैपर से बना हुआ है। पत्तल की दूसरी तरफ करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब की फोटो लगी हुई है। इस पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आपत्ति जताई है।

आपत्तिजनक तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, “यह सिख आस्था के साथ खिलवाड़ है। तंबाकू से बने दोने-पत्तलों में प्रसाद दिया जा रहा है, इससे बड़ा पाप और क्या हो सकता है? पाकिस्तान में सिखों की संख्या कम बची है, इसलिए अब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।”

मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को टैग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी माँग की है। गौरतलब है कि पहले भी पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब पर इस प्रकार की हरकतें (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली) की जा चुकी हैं।

लाहौर की मॉडल स्वाला लाला द्वारा करतारपुर साहिब में किया गया एक फोटोशूट विवादों का विषय बना था। तब भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने पर मॉडल ने माफ़ी माँग ली थी। साथ ही पाकिस्तान की तरफ से दुबारा ऐसा न होने का आश्वासन भी दिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -