Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी जेल में कैद कुलभूषण जाधव से मिले भारतीय राजनयिक, 2 घंटे चली मुलाकात

पाकिस्तानी जेल में कैद कुलभूषण जाधव से मिले भारतीय राजनयिक, 2 घंटे चली मुलाकात

पाकिस्तान ने एक अगस्त को भी जाधव को राजनयिक पहुँच देने की बात कही थी। लेकिन उस वक़्त राजनयिक पहुँच की शर्तो को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से सोमवार (2 सितंबर) को इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया ने मुलाक़ात की। मुलाकात पाकिस्तान की एक उपजेल में हुई। अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) के आदेश के अनुसार पाकिस्तान ने जाधव तक राजनयिक पहुँच की दी है।

सूत्रों के अनुसार, 2 घंटे का समय जाधव से मिलने के लिए दिया गया था। जाधव को ईरानी बंदरगाह से अगवा कर पाकिस्तान ने जासूसी और आतंकवाद के जुर्म में 2017 में मौत की सज़ा सुनाई थी। इसके खिलाफ भारत ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। भारत की अपील को मानते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत ने सजा के तामील पर रोक लगा दी थी।

जाधव से मुलाक़ात से पहले, अहलूवालिया ने पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फ़ैसल से विदेश मंत्रालय में मुलाक़ात की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फ़ैसल ने रविवार को ट्वीट कर जाधव को राजनयिक पहुँच उपलब्ध करने की जानकारी दी थी।

इससे पहले, पाकिस्तान ने एक अगस्त को भी जाधव को राजनयिक पहुँच देने की बात कही थी। लेकिन उस वक़्त राजनयिक पहुँच की शर्तो को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेदों के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

80 से अधिक देशों को हथियार बेच रहा भारत, पढ़ें ब्रह्मोस, अस्त्र, तेजस और पिनाका की बढ़ती वैश्विक माँग से कैसे मजबूत हो रही...

भारत 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है। स्वदेशी हथियारों की बढ़ती माँग ने भारत की वैश्विक पहचान मजबूत की।

जर्मनी में चीनी ड्रग-रेप और टेलीग्राम गैंग का भंडाफोड़, लेकिन DW ने घुसाया एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा: समझें- पाकिस्तानी ग्रूमिंग जिहादियों को छोड़ क्यों घसीटा कुंभ...

जर्मनी के चीनी गैंग और रेप वाली रिपोर्ट में जर्मन ब्रॉडकास्टर डॉयचे वेले (DW) ने चालाकी से UK के पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का नाम छिपा लिया।
- विज्ञापन -