Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाक एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, 98...

पाक एयरलाइंस का विमान कराची हवाई अड्डे के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, 98 थे सवार

सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे फुटेज में दुर्घटनास्थल से धुएँ के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे हैं।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे कराची के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

पीआईए की ओर से जारी यात्री सूची के अनुसार विमान PK-8303 में 98 लोग सवार थे। इनमें सात क्रू मेंबर थे। 91 यात्रियों में से 51 पुरुष, 31 महिलाएँ और नौ बच्चे थे। हादसे में हताहत होने वाले लोगों को लेकर तस्वीर फिलहाल पूरी तरह साफ नहीं है।

सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे फुटेज में दुर्घटनास्थल से धुएँ के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे हैं। पिछले साल भी गिलगित हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रन-वे से दूर जाने के बाद एक पीआईए विमान दुर्घटना से बाल-बाल बच गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के स्वास्थ्य और जनसंख्या कल्याण मंत्री ने सिंध स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक, मीरान यूसुफ के अनुसार, विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, विमान छह मकानों से टकराया है। टकराते ही पूरे इलाके में चारो तरफ धुँआ फ़ैल गया। तत्काल एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुँच गईं है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है। जहाँ हादसा हुआ है वहाँ तंग गलियाँ हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -