Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसऊदी के राज परिवार ने ट्रम्प को गिफ्ट किए थे चीते और बाघ की...

सऊदी के राज परिवार ने ट्रम्प को गिफ्ट किए थे चीते और बाघ की फर से बने कपड़े, जाँच में सब निकले नकली: खुलासे के बाद फजीहत

जाँच में पाया कि फरों की परतें बाघ और चीता के पैटर्न की नकल करने के लिए रंगी हुई थी।

डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले विदेशी दौरे पर सऊदी अरब गए थे, जहाँ उन्हें वहाँ के रॉयल परिवार से जम कर गिफ्ट्स मिले। इनमें वो कपड़े भी शामिल हैं, जो बाघ और चीता के फर से बने हुए थे। साथ ही एक हैंडल वाला छुरा भी दिया था, जो देखने में हाथी के दाँत जैसा लग रहा था। व्हाइट हाउस के एक वकील ने इसे पशु हत्या विरोधी अधिनियम ‘Endangered Species Act‘ का उल्लंघन बताया था।

हालाँकि, डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेश से मिले इन गिफ्ट्स के बारे में खुलासा नहीं किया। ट्रम्प प्रशासन ने इन गिफ्ट्स को ‘जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन’ को दे दिया, जबकि इसे जंगली जीवों से जुड़ी सरकारी एजेंसी को दिया जाना चाहिए था। एजेंसी ने इस साल इन गिफ्ट्स को जब्त कर लिया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, जाँच में पता चला कि उन कपड़ों में चीते और बाघ के फर नकली हैं।

अरबों डॉलर की संपत्ति वाली सऊदी अरब की रॉयल फैमिली ने चीते और बाघ के नकली फर से बने कपड़े डोनाल्ड ट्रम्प को गिफ्ट कर दिए। बताया जा रहा है कि कई विदेशी कार्यक्रमों में डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा नियुक्त अधिकारीगण गिफ्ट्स अपने साथ लेकर चलते बने और सरकार को नहीं बताया। 5800 डॉलर (4.37 लाख रुपए) की वक व्हिस्की की बोतल तत्कालीन विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को मिला था, जिसका अब तक थाह नहीं चला है।

आंतरिक विभाग के प्रवक्ता टायलर चेरी ने जानकारी दी, “वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर और विशेष एजेंटों ने जाँच में पाया कि फरों की परतें बाघ और चीता के पैटर्न की नकल करने के लिए रंगी हुई थी और इसमें संरक्षित प्रजातियाँ शामिल नहीं थीं। सऊदी अरब सरकार के लिए अब ये एक शर्मिंदगी का विषय बन गया है। यहाँ तक कि जी-7 की बैठक में विदेशी नेताओं के लिए रखे गए कुछ गिफ्ट्स भी गायब हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -