Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभारत के राजनयिक को करो सिटिजन अरेस्ट, 1 लाख डॉलर दूँगा: SFJ के आतंकी...

भारत के राजनयिक को करो सिटिजन अरेस्ट, 1 लाख डॉलर दूँगा: SFJ के आतंकी पन्नू ने कनाडा के लोगों को भड़काया

हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले ICC वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान एयर इंडिया फ्लाइट में सफर नहीं करने की धमकी दी थी।

खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है। उसने भारतीय हाई कमीश्नर संजय वर्मा को सिटिजन अरेस्ट करने के लिए 1 लाख डॉलर नकद देने की घोषणा की है। पन्नू ने आरोप लगाया कि संजय वर्मा ने एयर इंडिया के लिए आतंकी खतरे का माहौल बनाकर कनाडाई सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की है।

बता दें कि हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने 19 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले ICC वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान एयर इंडिया फ्लाइट में सफर नहीं करने की धमकी दी थी।

पन्नू ने कहा था कि फाइनल मैच के दौरान लोग एयर इंडिया के विमान में सफर न करें, अन्यथा घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। वीडियो सामने आने के बाद कनाडा सरकार ने पुलिस को इस वीडियो की जाँच के आदेश दिए थे। मगर, अब पन्नू का कहना है कि हरदीप सिहं निज्जर की हत्या की जाँच से ध्यान भटकाने के लिए भारत चाल चल रहा है।

भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा ने 19 नवंबर को ICC वर्ल्ड कप फाइनल के दिन एयर इंडिया विमान पर आतंकी खतरे की झूठी अफवाह उड़ाई, क्योंकि निज्जर की हत्या में भारतीय उच्चायोग की अहम भूमिका है। पन्नू ये फैलाने की कोशिश कर रहा है कि कनाडाई सिखों के खिलाफ भारत की साजिश कनाडाई सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने की है।

यहाँ बता दें कि पन्नू ने भारतीय उच्चायुक्त वर्मा के लिए जिस सिटिजन अरेस्ट की माँग की है। वब कुछ देशों में पुराने जमाने से ऐसा कानून चला आ रहा है कि कोई भी नागरिक दूसरे नागरिक को गिरफ्तार कर सकता है। गिरफ्तार करने वाला नागरिक जरूरी नहीं किसी पुलिस या कानून एजेंसी से हो। अगर उसे कोई व्यक्ति कानून तोड़ता या अपराध करता दिखता है तो वो उसे गिरफ्तार कर सकता है। अगर कोई बेवजह ऐसे कानून का फायदा उठाता है तो उसको भी आगे मुकदमों या आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -