Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय मंच पर यूक्रेन के सांसद ने रूस के अधिकारी को पीटा, झंडा नोचने...

अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूक्रेन के सांसद ने रूस के अधिकारी को पीटा, झंडा नोचने पर हुआ आग-बबूला और जड़ दिए कई थप्पड़: तुर्की में मारपीट का वीडियो

घटना गुरुवार (4 मई 2023) को तुर्की की राजधानी अंकारा के संसद भवन के एक हॉलवे में हुई। इस झगड़े की तस्वीरें तुर्की की संसद ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की हैं और संसद के प्रमुख मुस्तफा सेंटोप ने इसके लिए दोनों को कड़ी फटकार लगाई है। मुस्तफा ने कहा, "मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूँ, जो शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करता है जिसे तुर्की स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।"

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में देखने को मिला। तुर्की में आयोजित काला सागर आर्थिक सहयोग संसदीय बैठक (PABSEC) के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधि सबके सामने बच्चों की तरह लड़ पड़े। इस दौरान यूक्रेन के प्रतिनिधि ने रूस के प्रतिनिधि को पीट भी दिया।

दरअसल, बैठक के दौरान रूस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वालेरी स्टावित्स्की ने यूक्रेनी सांसद ऑलेक्जेंडर मारिकोव्स्की के हाथ से झंडा खींचकर फेंक दिया और आगे बढ़ गए। इसके बाद यूक्रेनी सांसद ने स्टावित्स्की को धक्का देतेे हुए उन्हें कई मुक्के जड़ दिए। इस दौरान युवा यूक्रेनी सांसद ने उम्रदराज रूसी सदस्य के चेहरे पर भी मुक्का मारा।

वहाँ मौजूद लोगों ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का बीच-बचाव किया। कुछ देर तक दोनों के बीच कहासुनी भी होती रही। यूक्रेनी सांसद मारिकोव्स्की ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ‘रूसी प्रतिनिधि ये पंच डिजर्व करते थे’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर लगता है कि रूसी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ने यूक्रेनी झंडे का अपमान किया, जिसके कारण यह झड़प हुई। हालाँकि, इसके पीछे की कहानी कुछ अलग है। दरअसल, यूक्रेन ने उकसावे की कार्रवाई की थी। रूस के प्रतिनिधिमंडल की सदस्य ओल्गा टिमोफीवा एक चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं। इस दौरान यूक्रेन के सांसद मारिकोवस्की उनके पीछे आकर खड़े हो गए और यूक्रेनी झंडा लहराने लगे थे।

घटना गुरुवार (4 मई 2023) को तुर्की की राजधानी अंकारा के संसद भवन के एक हॉलवे में हुई। इस झगड़े की तस्वीरें तुर्की की संसद ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट की हैं और संसद के प्रमुख मुस्तफा सेंटोप ने इसके लिए दोनों को कड़ी फटकार लगाई है। मुस्तफा ने कहा, “मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूँ, जो शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करता है जिसे तुर्की स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।”

इधर, PABSEC की बैठक में 13 देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस बीच रूसी ड्रोन यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला करते रहे। इसके पहले रूस ने कहा था कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की हत्या करने के किए मास्को में स्थित क्रेमलिन पर हमले के लिए मानवरहित कई ड्रेन भेजे थे, जिसे रूस ने मार गिराया था। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले को और तेज कर दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सदियों पुराना रहस्यमयी शिवलिंग… नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में ‘अमृत कुंड’ की सफाई के दौरान ASI को मिली धरोहर, जानिए- इस ऐतिहासिक ज्योतिर्लिंग की...

देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर से ASI की टीम ने 65 फीट गहरे 'अमृत कुंड' से नक्काशीदार शिवलिंग निकाला।

UP में माँ ने PCS अफसर बेटी के खिलाफ दर्ज कराया केस, कहा- मेरे खाते में डाले ‘काली कमाई’ के ₹15 लाख: पढ़ें- FIR...

हापुड़ में तैनात PCS अफसर सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी माँ ने FIR कराई है। मामला जमीन विवाद और काली कमाई से जुड़ा है। पढ़ें- FIR की डिटेल्स।
- विज्ञापन -