Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइमरान खान के कंटेनर की चपेट में आने से महिला पत्रकार की मौत, जुलूस...

इमरान खान के कंटेनर की चपेट में आने से महिला पत्रकार की मौत, जुलूस में इंटरव्यू लेने पहुँची थी: पाकिस्तान के पूर्व PM ने किया मार्च रोकने का ऐलान

इमरान खान ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि दुखद घटना के कारण, हम मार्च को तुरंत रोक रहे हैं।

शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ ‘लॉन्ग मार्च’ निकाल रहे इमरान खान के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। उनका इंटरव्यू लेने पहुँची एक महिला पत्रकार की रविवार (30 अक्टूबर 2022) को उनके कंटेनर के नीचे दबकर मौत हो गई । मृतक पत्रकार की पहचान चैनल 5 की रिपोर्टर सदफ नईम के रूप में हुई है।

द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार के अचानक गिरने के बाद खान का कंटेनर उसके ऊपर से गुजर गया। बताया जा रहा है कि वह इमरान खान का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू लेने यहां पहुंची थीं। इस दौरान इमरान खान की यह रैली लाहोर में कमोके से जीटी रोड की तरफ जा रही थी।

इमरान खान ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का एलान किया। अपने समर्थकों से बात करते हुए, खान ने कहा कि मार्च को कमोके, गुजरांवाला की ओर बढ़ना था। उन्होंने कहा कि हालाँकि दुखद घटना के कारण, हम मार्च को तुरंत रोक रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”हम इस घटना के कारण आज अपने सभी कार्यक्रम को बंद करने का फैसला लेते हैं। हमने आज इसे रोकने का निर्णय लिया है।” उन्होंने मृतक महिला पत्रकार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं।

वहीं पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने घटना पर दुःख जताया और उनकी मौत पर सवाल खड़े किए । उन्होंने कहा कि वह महिला पत्रकार को व्यक्तिगत रूप से जानती थी और वह काफी मेहनती पत्रकार थीं। मरियम ने कहा कि उनकी मौत इमरान खान के साक्षात्कार लेने के दौरान हो गई, यह काफी भयावह है।

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पत्रकार के परिवार के लिए 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की और अधिकारियों को प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने और राशि उनके परिवार को सौंपने का आदेश दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -