Homeदेश-समाजहिंदू महिला, मुस्लिम प्रेमी व लिव-इन: पति-बच्चों को छोड़ इस्लाम अपनाया लेकिन...

हिंदू महिला, मुस्लिम प्रेमी व लिव-इन: पति-बच्चों को छोड़ इस्लाम अपनाया लेकिन…

निधि के दो बच्चे भी हैं। बावजूद इसके उसने जुलाई में अपने पति को छोड़ दिया और इंतज़ार के साथ रहने लगी थी। उसने इस्लाम अपनाते हुए अपना नाम बदलकर इकरा रख लिया था।

दिल्ली के उस्मानपुर में लव-जिहाद का एक मामला सामने आया है। इंतज़ार नाम का युवक निधि नाम की लड़की को प्यार के झांसे में लेकर लिव-इन में रहता है। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो मौत के घाट उतार दिया। बिजनौर के खत्रियान गाँव में रहने वाले इंतज़ार को पुलिस ने उस वक्त गिरफ़्तार किया, जब वो शव को दफन करने की कोशिश कर रहा था।

दरअसल, युवक ने युवती की हत्या दिल्ली में की और उसके बाद दिल्ली से बिजनौर जाने के लिए एक कार किराए पर लेकर निधि के शव को ठिकाने लगाने गाँव चला गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची यूपी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी से पूतताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया। इंतजार ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि शादी का दबाव बनाने के चलते दोनों में बहस हुई थी, जिसके बाद उसने निधि की हत्या की।

मामले पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्वोत्तर) अतुल ठाकुर ने कहा, “हमने गुरुवार को एक टीम बिजनौर भेजी और आरोपी को शनिवार को दिल्ली लाया गया।” एक पुलिस अधिकारी की मानें तो, पहले इंतज़ार ने दिल्ली में शव को एक नाले में फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन गणतंत्र दिवस के कारण सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा थी, इसलिए वो इसमें सफल नहीं हुआ।

फेसबुक के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती

इंतजार और निधि की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलना शुरू किया था। हालाँकि निधि की शादी पहले ही दिल्ली के एक व्यापारी संजय मिश्रा से हो चुकी थी। निधि के दो बच्चे भी हैं, बावजूद इसके उसने जुलाई में अपने पति को छोड़ दिया और इंतज़ार के साथ रहने लगी थी। यही नहीं उसने इस्लाम अपनाते हुए अपना नाम बदलकर इकरा रख लिया था। निधि के छोड़ने के बाद संजय ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -