Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाअहमदाबाद में 3 पाकिस्तानी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों से ली भारत की नागरिकता: शिकायत...

अहमदाबाद में 3 पाकिस्तानी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों से ली भारत की नागरिकता: शिकायत दर्ज

चुनाव अधिकारी चेतन गाँधी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग को तीनों पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारत की नागरिकता लेने के सम्बन्ध में लिखित शिकायत मिली थी।

गुजरात के अहमदाबाद में 3 पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारत के नागरिक बनने का मामला सामने आया है।

न्यूज 18 गुजराती की रिपोर्ट के अनुसार तीनों पाकिस्तानी नागरिक नरोडा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने में सफल रहे। रिपोर्ट के अनुसार तीनों अहमदाबाद के कुबेरनगर इलाके में रह रहे थे। मेघानीनगर पुलिस स्टेशन में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

तीनों पाकिस्तानी नागरिकों के नाम महेश पर्पियानी, सुरेश पर्पियानी और हरेश पर्पियानी है। चुनाव अधिकारी चेतन गाँधी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग को तीनों पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भारत की नागरिकता लेने के सम्बन्ध में लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद जाँच की गई जिससे पता चला कि तीनों ही भारतीय नागरिक नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -