Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाCDS बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जाँच के लिए IAF की 'ट्राई सर्विस...

CDS बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जाँच के लिए IAF की ‘ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’, कहा- मृतकों की गरिमा के लिए अटकलों से बचें

हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने ट्राई सर्विस इन्क्वायरी का गठन का ऐलान किया था। इसके साथ ही एयरफोर्स के ऑफिसर ट्रेनिंग कमांड के कमांडर एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मामले की जाँच के आदेश दिए गए है। मानवेंद्र सिंह के पास विभिन्न प्रकार से विमान उड़ाने का 6,600 से अधिक घं

सीडीएस बिपिन रावत (Bipin Rawat) के हेलिकॉप्टर क्रैश मामले की जाँच के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है। इसको लेकर इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट किया, “भारतीय वायुसेना ने 08 दिसंबर 21 को हुए दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की जाँच के लिए एक ट्राई-सर्विस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है। जाँच तेजी से पूरी की जाएगी और तथ्यों को सामने लाया जाएगा। तब तक मृतकों की गरिमा का सम्मान करते हुए बेबुनियाद अटकलों से बचना चाहिए।”

इस बीच शुक्रवार (10 दिसंबर 2021) को सीडीएस बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर श्मशान गृह में किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार (9 दिसंबर 2021) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने वीरगति प्राप्त नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

गौरतलब है कि सीडीएस बिपिन रावत 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से सुलूर के लिए एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुन्नूर में उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे के वक्त विमान में सीडीएस के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, लांसनायक विवेक कुमार, लांसनायक बीसाई तेजा, हवलदार सतपाल समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि इस दुर्घटना में बचे एकमात्र अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने ट्राई सर्विस इन्क्वायरी का गठन का ऐलान किया था। इसके साथ ही एयरफोर्स के ऑफिसर ट्रेनिंग कमांड के कमांडर एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मामले की जाँच के आदेश दिए गए है। मानवेंद्र सिंह के पास विभिन्न प्रकार से विमान उड़ाने का 6,600 से अधिक घंटे का अनुभव है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -