Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत: कैंटोनमेंट एरिया सील, सर्च...

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत: कैंटोनमेंट एरिया सील, सर्च ऑपरेशन जारी

फायरिंग की घटना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई। क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार फायरिंग की घटने मिलिट्री स्टेशन से एक आर्टिलरी यूनिट में हुई है। इस इलाके में सैनिकों के परिवार भी रहते हैं।

पंजाब में एक मिलिट्री स्टेशन के भीतर फायरिंग की खबरें आ रही है। इस घटना में चार की मौत हो गई है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पूरे कैंटोनमेंट एरिया को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार फायरिंग की घटना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर हुई। क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट किया गया है। बठिंडा के एसएसपी जीएस खुराना के हवाले से एनडीटीवी ने बताया है कि यह आतंकी हमला नहीं है। उनके अनुसार पुलिस मिलिट्री स्टेशन के बाहर इंतजार कर रही है। आर्मी ने उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी है।

इंडिया टुडे ने भी बठिंडा एसएसपी के हवाले से आतंकी घटना से इनकार किया है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि फायरिंग की घटने मिलिट्री स्टेशन से एक आर्टिलरी यूनिट में हुई है। इस इलाके में सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। अभी इस घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तार से जानकारी नहीं आई है। जानकारी आने के बाद हम इस खबर को अपडेट करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -