Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाIC 814 विमान हाइजैक का पुलवामा आतंकी हमले से मिला कनेक्शन, NIA की चार्जशीट...

IC 814 विमान हाइजैक का पुलवामा आतंकी हमले से मिला कनेक्शन, NIA की चार्जशीट से खुलासा

पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों और उनके कमांडरों ने IC 814 इंडियन एयरलाइंस के अपहरणकर्ता और साजिशकर्ता इब्राहिम अतहर के बेटे मोहम्मद उमर फारूक के बैंक खाते में पुलवामा आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी करेंसी में 10 लाख रुपए जमा किए थे।

IC 814 विमान का हाइजैक भारतीय इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। 24 दिसंबर 1999 का दिन था। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी-814 ने नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।

इसके बाद पाकिस्तानी आतंकियों ने विमान का अपहरण कर लिया। आतंकी विमान को कंधार, अफगानिस्तान में उतरने से पहले इसे कई जगह ले गए। करीब एक हफ्ते प्लेन आतंकियों के कब्जे में रहा।

फिर, भारत की तरफ से तीन आतंकवादियों- मुश्ताक अहमद ज़रगर, अहमद उमर सईद शेख, और मौलाना मसूद अजहर को छोड़ने के बाद आतंकियों ने प्लेन को भी छोड़ दिया। भयावह बात यह है कि विमान आईसी 814 के हाइजैक करने का कनेक्शन पुलवामा हमले से मिला है।

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों और उनके कमांडरों ने IC 814 इंडियन एयरलाइंस के अपहरणकर्ता और साजिशकर्ता इब्राहिम अतहर के बेटे मोहम्मद उमर फारूक के बैंक खाते में पुलवामा आतंकी हमले के लिए पाकिस्तानी करेंसी में 10 लाख रुपए जमा किए थे।

बता दें ये चौंकाने वाले खुलासे पुलवामा आतंकी हमले के मामले में NIA द्वारा दायर किए गए 13,500 पेज की चार्जशीट में किए गए थे।

चेकबुक IANS द्वारा अपलोड

इसके अलावा चार्जशीट से पता चला है कि पुलवामा आतंकी हमले के लिए फारूक ने मारुति ईको कार, 200 किलोग्राम विस्फोटक और अन्य सामान को खरीदने के लिए 5.7 लाख रुपए का इस्तेमाल किया।

आईएएनएस के अनुसार, एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “मार्च 2019 में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए फारूक के बैंक खाते में पाकिस्तान करेंसी (PKR) में 10 लाख की राशि जमा की गई थी।”

गौरतलब है इब्राहिम अतहर IC 814 हाइजैक का साजिशकर्ता था। पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए वह आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक के बेटे का इस्तेमाल कर रहा था। पुलवामा आतंकी हमले में विस्फोटकों से लदी एक कार से हुए विस्फोट में 40 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -