Homeबड़ी ख़बर9 सेकंड का खेल... PM मोदी ऐसे जीत लेते हैं अपने कार्यकर्ताओं का दिल

9 सेकंड का खेल… PM मोदी ऐसे जीत लेते हैं अपने कार्यकर्ताओं का दिल

पीएम मोदी की यह ख़ासियत रही है। विदेश दौरों पर भी वह प्यार से कभी किसी बच्चे के कान खींचते नज़र आते हैं, तो कभी मदमस्त अंदाज़ में ड्रम बजाते।

नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। और ऐसा नहीं है कि यह प्रधानमंत्री बनने के बाद हुआ है। लोगों से स्वतः जुड़ जाना उनकी आदत कह सकते हैं आप। अपनी संस्था या अपने मातहत लोगों को नाम से याद रखना उनकी फितरत है। बदले में लोग भी उन्हें टूट कर प्यार करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में PM मोदी जब सुरक्षा दलों से घिर कर चल रहे थे तो अचानक से एक शख़्स की ओर मुड़ गए। और डाँटने वाले अंदाज़ में पूछा – “क्यों रे बाला, तेरी किताब नहीं मिली यार, कौन-सी किताब लिखी तुमने?” इसके बाद उस कार्यकर्ता के कान पकड़ खींचे भी और कंधे पर एक चपत भी लगाई।

पीएम मोदी की यह ख़ासियत रही है। विदेश दौरों पर भी वह प्यार से कभी किसी बच्चे के कान खींचते नज़र आते हैं, तो कभी मदमस्त अंदाज़ में ड्रम बजाते। हालाँकि, उनकी आलोचना करने वाले इन पर भी कह देते हैं – ‘बच्चों के कान ऐसे तो मत खींचो। शायद कल तक कोई कह भी दे – मोदी ने अपने कार्यकर्ता को मारा थप्पड़!

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -