Homeसोशल ट्रेंडटिकट मिला तो Tik-Tok पर बढ़े फ़ॉलोवर्स, चुनाव हारने पर अब रोने का वीडियो...

टिकट मिला तो Tik-Tok पर बढ़े फ़ॉलोवर्स, चुनाव हारने पर अब रोने का वीडियो हुआ वायरल

आदमपुर से कॉन्ग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव में उतरने वाली भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट का एक Tik-Tok वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोनाली फोगाट दरअसल Tik-Tok में बनाए अपने तरह तरह वीडियो के चलते ही सुर्ख़ियों में आई थीं।

हरियाणा के चुनाव परिणाम के बाद अब सभी दलों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। राज्य में भाजपा और कॉन्ग्रेस की जंग अब परिणाम में सिमट कर रह गई है। जहाँ सभी को इंतजार है कि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए सभी दलों का सत्ता समीकरण बनाने के लिए अगला कदम क्या होगा वहीं इस चुनाव में हार का मुँह देखने वाली एक प्रत्याशी के रोने की खूब चर्चा हो रही है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

बता दें कि आदमपुर से कॉन्ग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव में उतरने वाली भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट का एक Tik-Tok वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सोनाली फोगाट दरअसल एक एंड्राइड एप टिक-टॉक में बनाए अपने तरह तरह वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में आई थीं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह टिक-टॉक पर बेहद लोकप्रिय चेहरा हैं और चुनाव का टिकट मिलने के बाद उनके फॉलोवर्स में काफी बढ़ोतरी हुई थी। यही वजह है कि उन्हें टिक-टॉक क्वीन भी कहा जाता है। मगर अपनी हार पर सोनाली कुछ इस तरह और इतना रोईं कि उनका वीडियो खूब देखा और शेयर किया जाने लगा। उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा था कि वह पहले अक्सर अपने टिक-टॉक में कुछ गैप दे दिया करती थीं मगर फॉलोवर्स के बढ़ने के बाद वह काफी एक्टिव रहेंगी।

सोनाली भले इस साल चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश करने उतरी हों मगर भाजपा और राजनीति से उनका पुराना नाता है। दरअसल साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष ने सोनाली फोगाट को उनके गृह-प्रदेश हरियाणा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया था। इसी के बाद टिक-टॉक क्वीन नाम से मशहूर सोनाली फोगाट को भाजपा के महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -