एअर इंडिया का एक कर्मचारी अपनी ओछी हरकतों और कट्टर सोच के कारण देश भर के करोड़ों सनातन प्रेमियों के निशाने पर आ गया है। इंस्टाग्राम पर grand__master नाम से एक्टिव इस कर्मचारी का नाम वीरवेल है। वीरवेल ने सोशल मीडिया पर सरेआम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक टिप्पणियाँ की हैं।
वीरवेल ने न केवल भगवान श्रीराम का अपमान किया, बल्कि हिंदू धर्म से जुड़े पेजों को निशाना बनाकर जमकर जहर उगला है। उसकी इस खुली आक्रामकता और नफरत भरे बयानों के बाद लोग इसकी एअर इंडिया से तत्काल बर्खास्तगी की माँग कर रहे हैं।
प्रसिद्ध वक्ता दुष्यंत श्रीधर को बनाया निशाना
अपनी नफरत को आगे बढ़ाते हुए इस एअर इंडिया कर्मचारी ने प्रसिद्ध वैदिक वक्ता दुष्यंत श्रीधर को भी अपने ओछे हमलों का शिकार बनाया। वीरवेल ने दुष्यंत श्रीधर की पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा, “अगर मैं तुमसे कहूँ कि तुम्हारे राम एक बुरे यहूदी थे, जो इजरायल से आए थे और हमारे तमिल राजा रावण ने उन्हें मार दिया था। यही सच है, लेकिन तुम लोगों ने कहानी बदल दी।” भगवान श्रीराम के बारे में इस तरह के मनगढ़ंत और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल देखकर सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने इसे सनातन आस्था पर सीधा हमला करार दिया।
Dear @AirIndiaX @airindia
— Dushyanth Sridhar (@dushyanthsridar) August 5, 2026
Kindly note that one of your employees targets handles spreading Hindu content with abusive words sparking communal hatred. We Hindus don’t take such nasty comments about our Gods lightly. His Instagram handle is (@grand____master) Kindly appropriate… pic.twitter.com/r5Fl7fb48V
एअर इंडिया की आड़ में अहंकार और अभद्रता
अपनी हरकतों पर शर्मिंदा होने के बजाय वीरवेल अपनी एअर इंडिया की नौकरी का धौंस जमाते हुए और अधिक आक्रामक हो गया। एक अन्य कमेंट में उसने अपनी तुलना दुष्यंत श्रीधर से करते हुए बेहद अहंकार के साथ लिखा कि एअर इंडिया में उसके जैसे ‘अच्छे स्तर’ के कर्मचारी काम करते हैं, ‘दुष्यंत जैसे लोग नहीं।’ इतना ही नहीं, उसने प्रसिद्ध वक्ता के लिए ‘असभ्य लोग’ जैसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल करके अपनी गिरी हुई सोच का एक और सबूत पेश किया।

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, एअर इंडिया से कड़ी कार्रवाई की माँग
एअर इंडिया के कर्मचारी वीरवेल की इन तमाम घृणित टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इन वायरल पोस्ट्स को देखकर देश भर के नेटिज़न्स और हिंदू संगठनों में जबरदस्त उबाल है। लोगों ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस (AirIndiaX) को आधिकारिक रूप से टैग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर हर्षवर्धन मिश्रा ने एअर इंडिया को टैग करते हुए लिखा, “@airindia क्या टाटा ऐसे ही लोगों को चुनता है? आजकल टाटा से जुड़ी हर नई खबर ऐसी ही चीजों के बारे में होती है। @TataCompanies”
@airindia does tata just pick these kinds of people? Nowadays every new related to tata is of such things. @TataCompanies
— Harshvardhana Mishra (@mishr_v1) August 6, 2026
एक अन्य यूजर मंजूनाथ राव ने लिखा, “@TataCompanies और @dushyanthsridar कृपया ध्यान दें! आपके एक कर्मचारी @grand___master ने मेरे भगवान के बारे में अपशब्द कहे हैं। कृपया कार्रवाई करें।”

इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, “@AirIndiaX और @airindia आपका यह कर्मचारी धार्मिक विवाद उत्पन्न कर रहा है। क्या आपका संगठन ऐसे आचरण को मंजूरी देता है। उसे तुरंत नौकरी से हटाओ।”
@AirIndiaX @airindia
— Proudly Indian (@ProudlyIndian) August 6, 2026
This employee of yours is causing religious conflict.
Does your organization approve such conduct.
REMOVE him from service immediately.
सोशल मीडिया पर यूजर्स सीधे तौर पर एअर इंडिया को चेतावनी दे रहे हैं कि वे ऐसे कट्टरपंथी और सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले कर्मचारी को अपनी कंपनी में एक पल भी न रखें। जनता का कहना है कि भगवान श्रीराम का अपमान और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाले इस कर्मचारी के खिलाफ एअर इंडिया प्रबंधन को बिना किसी देरी के सख्त से सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई करनी चाहिए।

