Homeसोशल ट्रेंड'असम में हुआ था मेस्सी का जन्म': जिस जमीन पर इंदिरा ने घुसपैठियों को...

‘असम में हुआ था मेस्सी का जन्म’: जिस जमीन पर इंदिरा ने घुसपैठियों को दी ‘पनाह’, वहीं अर्जेंटीना के कप्तान को कॉन्ग्रेस MP अब्दुल खलीक ने किया ‘पैदा’

अब्दुल खलीक ने अपने ट्वीट में लिखा था, "दिल से बहुत ज्यादा बधाई। हमें आपके असम कनेक्शन की बहुत ज्यादा खुशी है।" अब्दुल खलीक के इस ट्वीट के बाद आदित्य शर्मा नाम के यूजर ने प्रश्न चिह्न लगाते हुए पूछा 'असम कनेक्शन?' इस पर अब्दुल खलीक ने जवाब दिया- हाँ इनका जन्म असम में हुआ था।

असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का आरोप जिस कॉन्ग्रेस पर लगती रहती है, अब उसके एक सांसद ने उसी असम को अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी का जन्मस्थान बताया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना के जीतने के बाद भारत में कुछ नेता अपने-अपने राज्य का कनेक्शन लियोनेल मेस्सी से जोड़ने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में असम के बारपेटा से कॉन्ग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने भी एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने मेस्सी को शुभकामनाएँ दी और साथ में उनका कनेक्शन असम से बता डाला। लोगों ने यह देख उनसे कन्फर्म किया कि सच में उनका असम से कनेक्शन है। इस पर अब्दुल ने फिर हाँ भरी और बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

अब्दुल खलीक के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

अब्दुल खलीक ने अपने ट्वीट में लिखा था, “दिल से बहुत ज्यादा बधाई। हमें आपके असम कनेक्शन की बहुत ज्यादा खुशी है।” अब्दुल खलीक के इस ट्वीट के बाद आदित्य शर्मा नाम के यूजर ने प्रश्न चिह्न लगाते हुए पूछा ‘असम कनेक्शन?’ इस पर अब्दुल खलीक ने जवाब दिया- ‘हाँ इनका जन्म असम में हुआ था।’

इस ट्वीट के बाद लोगों ने असम सांसद को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि जैसे मेस्सी असम में पैदा हुए, वैसे ही वो उनके क्लासमेट हैं।

एक यूजर ने एडिटेड फोटो शेयर करते हुए दिखाया, “वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेस्सी अपनी पत्नी के साथ असम आए हैं। उस जगह को कभी न भूलें जहाँ आप हुए।”

एक यूजर ने मेस्सी की फोटो शेयर करके कैप्शन में लिखा, “मुझे आज पता चला कि मैं असम में पैदा हुआ था।”

एक यूजर ने कॉन्ग्रेस सांसद की बौद्धिकता पर सवाल खड़े किए और बताया, “मुझे पहले लग रहा था कि ये केवल सोशल मीडिया जोक है। मगर नेता का बायो पढ़ने के बाद…।” यूजर्स द्वारा फजीहत किए जाने के बाद अब्दुल खलीक ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेता तृणमूल कॉन्ग्रेस ने मेस्सी का बंगाल कनेक्शन बताया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, “ये जीत अर्जेंटीना की नहीं बल्कि तृणमूल कॉन्ग्रेस की है…जय बांग्ला।”

रिजू दत्ता के ट्वीट का स्क्रीनशॉट

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -