Homeसोशल ट्रेंड'महुआ मोइत्रा आप कमाल हो' : स्वरा भास्कर ने 'काली' पर ठोकी पीठ, ...

‘महुआ मोइत्रा आप कमाल हो’ : स्वरा भास्कर ने ‘काली’ पर ठोकी पीठ, शशि थरूर ने भी हिंदुओं को दिया ‘उपदेश’

महुआ के खिलाफ शिकायत होने के बाद अब उनके समर्थन में लिबरल अपने ट्वीट कर रहे हैं। हिंदू देवी का पर की गई टिप्पणी सुनने के बाद स्वरा भास्कर ने महुआ के लिए कहा, "तुम जबरदस्त हो महुआ। तुम्हारी आवाज और मजबूत हो!"

माँ काली को माँस-मदिरा का सेवन करने वाली हिंदुओं की देवी बताने के बाद तृणमूल कॉन्ग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में प्राथमिकी दर्ज हुई है। धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 295 ए के तहत कार्रवाई की गई है।

महुआ के खिलाफ शिकायत होने के बाद अब उनके समर्थन में लिबरल अपने ट्वीट कर रहे हैं। हिंदू देवी का पर की गई टिप्पणी सुनने के बाद स्वरा भास्कर ने महुआ के लिए कहा, “तुम जबरदस्त हो महुआ। तुम्हारी आवाज और मजबूत हो!”

इसी  तरह शशि थरूर ने कहा, “दुर्भानपूर्ण ढंग से गढ़े गए विवाद से मैं अंजान नहीं हूँ लेकिन महुआ पर होते हमलों से हैरान हूँ जो कि उस बात के लिए किए जा रहे हैं जो हर हिंदू जानता है कि हमारे पूजा के ढंग राज्यों के हिसाब से भिन्न हैं। आप देवी को क्या भोग लगाते हैं ये देवी से ज्यादा आपके बारे में बताता है।”

उन्होंने कहा, “हम लोग उस मुकाम पर पहुँच गए हैं जहाँ बिन किसी के आहत हुए धर्म के किसी पहलू पर बात नहीं होती। ये जाहिर सी बात है कि महुआ किसी का अपमान नहीं करना चाहती थीं। इस मामले को हल्के में लें और धर्म का अनुसरण लोगों को प्राइवेट में करने दें।”

बता दें कि महुआ मित्रा द्वारा काली माँ पर की गई टिप्पणी के बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। भाजपा ने उनकी गिरफ्तारी की माँग उठाई। सामान्य जन भी लोग कह रहे हैं कि महुआ को हिंदू भावना आहत करने के लिए अरेस्ट किया जाना चाहिए।

वही टीएमसी ने भी अपने आधिकारिक अकॉउंट से ट्वीट करके कहा कि जो भी महुआ ने माँ काली को लेकर कहा वो उनके निजी नजरिया है। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है जबकि कट्टरपंथी उन्हें सोशल मीडिया पर बंगाल की बहादुर महिला कह रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -