मुख्य लेखा अधिकारी अनुज कुमार पांडेय ने अब्दुल्ला आजम को नोटिस जारी कर 65 लाख रुपए जमा करने के आदेश दिए हैं। अब्दुल्ला आजम 2017 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से निर्वाचित घोषित हुए थे।
कॉन्ग्रेस नेता सलमान निजामी का कहना है कि टीपू सुल्तान राम नाम वाली अँगूठी पहनता था। सपा नेता आजम खान इस अँगूठी को लंदन से भारत लाने की मॉंग कर रहे हैं।
अभियुक्त फसाहत अली को तोपखाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में आजम खान के मीडिया प्रभारी पर यतीमखाना प्रकरण सहित कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं।
जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और आपत्तिजनक भाषण देने के मामले में कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।