स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जो एफआईआर की है, उसके फैक्टशीट के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने कहा है कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उनको मुक्के मारे गए, घूँसे मारे गए। उनसे बोला नहीं जा रहा था। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि उनका सर टेबल पर मारा गया, जो फट गया। उनके कपड़े फाड़े गए। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, वो उनके दावे के एकदम विपरीत है।"
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में तिहाड़ जेल में ही बंद मनीष सिसोदिया का भी नाम है, तो हर जगह से जमानत खारिज करवाकर बैठे सत्येंद्र जैन का भी।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान पर ईडी का शिकंजा कस गया है। ईडी ने कोर्ट से अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ट्रायल चलाने की माँग की है।
भगत सिंह के पोते युद्धविंदर सिंह ने शहीद-ए-आजम के साथ अरविंद केजरीवाल की तुलना पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह देखकर उन्हें और भगत सिंह के प्रेमियों को बहुत बुरा लगा है।
अरविंद केजरीवाल की जेल में तबियत एकदम ठीक है। उनका वजन कम होने की रिपोर्ट फर्जी है। जेल प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके केजरीवाल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
विधायक पठान माजरा ने यहाँ तक कहा कि अगर अफीम-पोस्त की खेती की इजाजत नहीं दी जा सकती तो कम से कम राज्य में दुकानें खोली जानी चाहिए ताकि पंजाब के युवाओं को बचाया जा सके।