Homeदेश-समाजकार में जबरन बैठाकर चाकू की नोक पर रेप, महिला ने AAP के नेता...

कार में जबरन बैठाकर चाकू की नोक पर रेप, महिला ने AAP के नेता और उसके बेटे-बहू पर भी लगाया आरोप: पार्टी ने बताया मनगढंत

अमरेली के पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने नेता व उनके बेटे पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। AAP ने FIR की टाइमिंग को संदिग्ध बताते हुए इसे विश्वास के लायक नहीं माना है। बताते चलें कि 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा के जेवी काकड़िया ने कांति सतासिया को हराया था।

गुजरात के अमरेली जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कांति सतासिया के बेटे हरेश पर एक लड़की का अपहरण करके चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने शिकायत में 2022 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके कांति सतासिया, उनके दूसरे बेटे भाविन और हरेश की बीवी वैशाली पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 11 मई को FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 वर्षीया पीड़िता मूल रूप से बसगरा की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि हरेश के साथ उसका 15 वर्षों से अफेयर है। लगभग 25 दिन पहले हरेश सतासिया ने पीड़िता को उसके गाँव से बुलाया। इसके बाद उसने महिला को जबरन अपनी कार में बैठा लिया और रेप किया।

पीड़िता का कहना है कि इसका जब उसने विरोध किया तो उसे चाकू दिखाकर चुप रहने की धमकी दी गई। बकौल पीड़िता, हरेश पहले भी उससे शादी का वादा करके कई बार रेप कर चुका है। शिकायत में महिला ने आगे बताया कि किसी अन्य लड़के से जब उसका ब्याह तय हो रहा था तब हरेश के पिता कांति सतासिया और उसके भाई भाविन ने इसमें व्यवधान डाला।

इन दोनों पर पीड़िता के मंगेतर पर दबाव डालकर सगाई तुड़वा देने का आरोप है। साथ ही हरेश की पत्नी का भी जिक्र शिकायत कॉपी में है। हरेश की बीवी वैशाली पर आरोप है कि उन्होंने कॉल करके पीड़िता को धमकी दी। पुलिस ने हरेश पर रेप और अपहरण के साथ उनके पापा कांति सतासिया, बीवी वैशाली और भाई भाविन पर धमकी देने की FIR दर्ज कर ली है।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने अपने नेता व उनके बेटे पर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। AAP ने FIR की टाइमिंग को संदिग्ध बताते हुए इसे विश्वास के लायक नहीं माना है। बताते चलें कि 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा के जेवी काकड़िया ने कांति सतासिया को हराया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नेहरू से राहुल तक आ गई कॉन्ग्रेस, पर राम मंदिर से खत्म नहीं हो रही घृणा: ‘इमाम-ए-हिंद’ वाली राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे...

जैसे ही चुनाव सिर पर आते हैं, तब कॉन्ग्रेसी 'इच्छाधारी सनातनी' बन जाती है। कभी राम को काल्पनिक बताती है, तो कभी 'इमाम-ए-हिंद' कहती है।

1973 का इजरायल-अरब युद्ध, तेल का संकट और ब्राजील का गन्ना मॉडल: कैसे दुनिया को मिला पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का फॉर्मूला, भारत भी...

एथेनॉल ब्लेंडिंग नया प्रयोग नहीं है। ब्राजील ने 1970 के तेल संकट के बाद इसे अपनाया और भारत ने भी दो दशक पहले इसकी शुरुआत की। विस्तार से पढ़ें।
- विज्ञापन -