विकास दुबे को भगाने के पीछे विनय तिवारी और केके शर्मा का हाथ बताया जा रहा है। इन लोगों ने ही दबिश के दौरान पुलिस की जान खतरे में डाली थी। और उन्हें मरता हुआ छोड़ कर भाग गए थे।
मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर अब इनाम की रकम 5 लाख रुपए कर दी गई है। इससे पहले यह इनाम राशि 2.5 लाख रुपए थी। इनामी रकम की बुनियाद पर अब विकास यूपी का सबसे ज्यादा इनामी मुजरिमी बन गया है।