Tuesday, October 1, 2024
Homeदेश-समाजजला दी गई थी फातिमा मस्जिद, आरोप लगा था मिट्ठन सिंह और जॉनी कुमार...

जला दी गई थी फातिमा मस्जिद, आरोप लगा था मिट्ठन सिंह और जॉनी कुमार पर… दिल्ली दंगों के केस में पिता-पुत्र कोर्ट से बाइज्जत बरी

मुनाजिर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि फातिमा मस्जिद से नमाज पढ़ करके वह अपने घर लौट रहा था। उसी समय उसने अपनी गली में भीड़ देखी थी। उस दौरान भीड़ ने फातिमा मस्जिद के शीशे तोड़कर उसमें आग लगा दी। इसके बाद आसपास के घरों में भी आग लगा दी थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसके घर पर पत्थर और गैस सिलेंडर फेंके जा रहे थे और गोलियों की आवाजें आ रही थीं।

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने साल 2020 के दिल्ली विरोधी दंगों के दौरान एक मस्जिद और आसपास के घरों में आग लगाने के आरोपित पिता-पुत्र को बरी कर दिया है। कोर्ट ने इसमें आरोपित पिता मिट्ठन सिंह और बेटे जॉनी कुमार को संदेह का लाभ दिया। मोहम्मद मुनाजिर नामक के एक व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने दोनों को बरी करते हुए कहा कि सभी पीड़ित या सार्वजनिक गवाह दोनों आरोपितों की पहचान से मुकर गए थे। सभी ने इन दोनों पिता-पुत्र को दंगाइयों की भीड़ के बीच देखने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दंगाइयों की भीड़ के बीच अनुमान लगाना सही नहीं है।

कोर्ट ने आगे कहा, “कोई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि ऐसे बयान दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व-निर्धारित मानसिकता के साथ दिए गए थे या तैयार किए गए थे, जो पहले से ही 05.03.2020 से पुलिस हिरासत में थे।” इसके बाद कोर्ट ने कहा कि दोनों संदेह के लाभ के हकदार हैं और इस आधार पर कोर्ट ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया।

मुनाजिर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि फातिमा मस्जिद से नमाज पढ़ करके वह अपने घर लौट रहा था। उसी समय उसने अपनी गली में भीड़ देखी थी। उस दौरान भीड़ ने फातिमा मस्जिद के शीशे तोड़कर उसमें आग लगा दी। इसके बाद आसपास के घरों में भी आग लगा दी थी। उसने यह भी आरोप लगाया था कि उसके घर पर पत्थर और गैस सिलेंडर फेंके जा रहे थे और गोलियों की आवाजें आ रही थीं।

मुनाजिर ने आरोप लगाया था कि उसका घर पूरी तरह से जला दिया गया। इसके साथ ही उसने यह भी क हा था कि उसके घर से रखे सोने के गहने और 1,50,000 रुपए नकद भी लूट लिए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और उसमें मिट्ठन और उसके बेटे जौनी कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया। इसमें अज्ञात लोगों को भी शामिल बताया गया था।

इसके बाद 20 दिसंबर 2021 को दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना), 392 (डकैती), 436 (घर या अन्य इमारत को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थों से उत्पात मचाना) और 149 (गैरकानूनी सभा करना) के तहत आरोप तय किए गए थे। हालाँकि, बाप-बेटे की इस जोड़ी ने खुद को निर्दोष बताया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत तो कर्नाटक के CM सिद्दारमैया ने चली नई चाल, पत्नी के नाम से आवंटित सभी प्लॉट वापस करने...

सिद्दारमैया की पत्नी पार्वती ने 14 प्लॉट्स को वापस करने का प्रस्ताव रखा है, जिन्हें लेने के मामले में सिद्दारमैया मुश्किल में फँसे हैं।

बांग्लादेश से भारत में घुसा पाकिस्तान का ‘सिद्दीकी परिवार’, बेंगलुरु में ‘शर्मा परिवार’ बनकर रहने लगा: 10 साल बाद घर की दीवारों से खुला...

सिद्दीकी अपनी बीवी और उसके परिवार व रिश्तेदारों समेत बांग्लादेश से भारत पश्चिम बंगाल के मालदा को क्रॉस करके पहुँचा था। 2014 में उसने भारत में एंट्री ली थी। 2018 के बाद वो बेंगलुरु में रहता था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -