Homeदेश-समाज'आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की, अब तुम्हारा राज खत्म होगा': जो कार्यक्रम 'संविधान'...

‘आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की, अब तुम्हारा राज खत्म होगा’: जो कार्यक्रम ‘संविधान’ के नाम पर उसमें सपा MLA महबूब अली ने ‘मजहब की ताकत’ का दिखाया खौफ

वायरल हो रहे लगभग 1 मिनट के वीडियो में महबूब अली ने सबसे पहले मुस्लिमों के प्रतिशत बढ़ने की बात कही है। इसी क्रम में उन्होंने कहा, "आने वाले वक्त में समझ लो, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा।" हाथ से इशारा करते हुए महबूब अली आगे बोले, "आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की इतनी। आगे सत्ता में आना नहीं है।"

अपने नेताओं की विवादित बयानबाजी से आए दिन चर्चा में चल रही समाजवादी पार्टी की बदनामी में एक और इजाफा हुआ है। यह इजाफा सपा के टिकट पर अमरोहा से जीत कर आए विधायक महबूब अली ने कराया है। महबूब अली ने संविधान के नाम पर एक सार्वजनिक मंच से मुस्लिमों की आबादी बढ़ने का हवाला देते हुए भाजपा को चेतावनी दी है। इस दौरान महबूब अली ने मुगल काल का भी जिक्र किया। सपा विधायक द्वारा रविवार (29 सितंबर 2024) को दिए गए इस भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे लगभग 1 मिनट के वीडियो में महबूब अली ने सबसे पहले मुस्लिमों का प्रतिशत बढ़ने की बात कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा, “आने वाले वक्त में समझ लो, अब तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा।” हाथ से इशारा करते हुए महबूब अली आगे बोले, “आबादी बढ़ रही है मुसलमानों की इतनी। आगे सत्ता में आना नहीं है।” अपनी रफ्तार में महबूब अली ने आगे कहा कि ये काम तो उन मुगलों के बस का भी नहीं है जो 850 साल तक हुकूमत कर के गए हैं।

महबूब अली ने दावा किया कि आज देश को गुमराह करके चलाया जा रहा है लेकिन हिंदुस्तान की आवाम जाग चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ इशारा करते हुए महबूब अली आगे बोले, “आने वाले 2027 के अंदर आप जाएँगे जरूर। और इंशाअल्लाह हम आएँगे जरूर।” महबूब अली की इस बयानबाजी पर मंच के साथ-साथ उनको सुन रही भीड़ ने भी तालियाँ बजाकर और शोर मचाकर समर्थन किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने लिखा, “उनका एजेंडा एकदम साफ है।”

महबूब अली ने यह विवादित बयान अमरोहा के पड़ोसी जिले बिजनौर में दिया है। रविवार (29 सितंबर) को वह बिजनौर में अपने समर्थकों सहित पहुँचे थे। “संविधान मानस्तंभ स्थापना’ के नाम पर हुआ ये कार्यक्रम शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में मंच पर और श्रोताओ में हिन्दू समाज के भी कई लोग मौजूद थे। इन सभी में से किसी ने भी महबूब का विरोध नहीं किया। उलटे तालियाँ बजा कर उनका स्वागत किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -