Homeदेश-समाजCPI नेता के घर ट्यूशन पढ़ने आती थी 12वीं की छात्रा, 1 साल तक...

CPI नेता के घर ट्यूशन पढ़ने आती थी 12वीं की छात्रा, 1 साल तक करता रहा रेप: विरोध करने पर देता था मारने की धमकी, स्कूल में टीचर भी है सेबिन फ्रांसिस

आरोपित एक स्कूल टीचर है और पीड़िता क्लास 12 में पढ़ने वाली उसकी छात्रा। बताया जा रहा है कि सेबिन फ्रांसिस ने साल 2023 से पीड़िता का कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर नाबालिग को जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

केरल के कुन्नमकुलम में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के एक पदाधिकारी पर नाबालिग लड़की से यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोपित का नाम सेबिन फ्रांसिस है जो सीपीआई में चिरनेलूर का शाखा सचिव पद संभाल रहा है। आरोपित एक स्कूल टीचर है और पीड़िता क्लास 12 में पढ़ने वाली उसकी छात्रा। सेबिन फ्रांसिस ने साल 2023 से पीड़िता का कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर नाबालिग को जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना कुन्नम्कुलम थानाक्षेत्र की है। यहाँ सेबिन फ्रांसिस अकेले रहता है। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन कुछ कारणों से पत्नी से अलगाव हो गया। सेबिन सत्तारूढ़ वामपंथी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (CPI) में चिरनेलूर का शाखा सचिव है। वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। बताया जा रहा है कि कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा सेबिन से ट्यूशन पढ़ने उसके घर आया करती थी। इसी दौरान साल 2023 में सेबिन फ्रांसिस ने पीड़िता से अपने घर में ही रेप किया।

आरोप है कि पीड़िता ने लगातार सेबिन की इस हरकत का विरोध किया। विरोध के दौरान सेबिन नाबालिग को जान से मार डालने की धमकी देकर चुप करवा देता था। लगातर हो रहे यौन शोषण और सेबिन की धमकियों से पीड़िता परेशान हो गई। उसने अपने एक रिश्तेदार से अपनी व्यथा बताई। लड़की के रिश्तेदार ने फौरन ही सेबिन की हरकतों की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

सेबिन फ्रांसिस को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की काउंसिलिंग करवाकर उनको मेडिकल जाँच के लिए भेजा गया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया है जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -