Monday, October 7, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफूट गया 'इंडिया आउट' का बुलबुला, भारतीयों से राष्ट्रपति मुइज्जू ने लगाई मालदीव आने...

फूट गया ‘इंडिया आउट’ का बुलबुला, भारतीयों से राष्ट्रपति मुइज्जू ने लगाई मालदीव आने की गुहार: PM मोदी ने ₹3300 करोड़ का दिया ‘सहारा’

भारत ने मालदीव को आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत ने उसे 400 मिलियन डॉलर का कर्ज दिया है और साथ ही 3000 करोड़ से अधिक की क्रेडिट लाइन भी दी है। इससे मालदीव जब चाहे, भारत से खरीददारी कर सकता है।

भारत मालदीव को 400 मिलियन डॉलर (₹3300 करोड़) से अधिक की आर्थिक सहायता देगा। इस सहायता का ऐलान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद हुआ है। भारत सैन्य सहयोग समेत अन्य कई क्षेत्रों में भी मालदीव को मदद करेगा।

नई दिल्ली में पीएम मोदी और मोहम्मद मुइज्जू की बैठक के बाद कई क्षेत्रों में सहयोग पर बात बनी है। भारत ने मालदीव को आर्थिक संकट से उबारने के लिए भारत ने उसे 400 मिलियन डॉलर का कर्ज दिया है और साथ ही 3000 करोड़ से अधिक की क्रेडिट लाइन भी दी है। इससे मालदीव जब चाहे, भारत से खरीददारी कर सकता है।

भारत पुराने कर्जों की वसूली की तारीख भी आगे बढ़ाई गई है। मालदीव के लिए यह आर्थिक मदद काफी आवश्यक थी क्योंकि उसके पास विदेशी मुद्रा लगभग 45 दिनों के लिए बची थी। यदि भारत से सहायता ना मिलती तो मालदीव का हाल ही श्रीलंका जैसा हो सकता था।

भारत ने आर्थिक मदद के साथ ही मालदीव के सुरक्षाबलों (MNDF) को राडार जैसे उपकरण देने पर हामी भरी है। भारत मालदीव कोस्ट गार्ड के एक जहाज की मरम्मत भी करेगा। मालदीव के लोगों को कोई समस्या ना हो, इसलिए भारत अददु शहर के भीतर एक वाणिज्यिक दूतावास भी खोलेगा।

दोनों देश अब UPI भुगतान सिस्टम से भी जुड़ गए हैं। साथ ही Rupay कार्ड को भी मालदीव में लॉन्च कर दिया गया है। मालदीव से भारत ने मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चालू करने का फैसला लिया है। दोनों देशों ने आगे इन्फ्रा क्षेत्र में भी काम करने का फैसला लिया है।

मालदीव को कई क्षेत्रों में दी गई मदद से राष्ट्रपति मुइज्जू से काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने पीएम मोदी और भारत के लोगों का इसके लिए धन्यवाद किया है। मुइज्जू ने कहा है कि भारत और मालदीव के रिश्ते सदियों पुराने हैं और यह बात इतिहास से साबित होता है।

मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि भारत, मालदीव के लिए महत्वपूर्ण पर्यटक स्रोत है और वह मालदीव में और अधिक भारतीय पर्यटकों को अपने देश में स्वागत करना चाहते हैं। गौरतलब है कि मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट के कारण भारतीयों का मालदीव जाना कम हो गया था।

द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी को मालदीव आने का न्योता दिया है। मोहम्मद मुइज्जू ने कहा है कि मालदीव भारत का सच्चा दोस्त बना रहेगा और साथ ही इस इलाके में शांति और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। मुइज्जू के यह बदले सुर उनके भारत के प्रति रवैये में आए परिवर्तन को दिखा रहे हैं।

मोहम्मद मुइज्जू का राष्ट्रपति आवास में सोमवार (7 अक्टूबर, 2024) को आधिकारिक स्वागत किया गया था। चीन सरपरस्त माने जाने वाले मुइज्जू ने इस दौरान भारत की चिंताओं को कम करने का प्रयास भी किया है। मुइज्जू ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि मालदीव ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत को खतरा पैदा होता हो।

मुइज्जू राष्ट्रपति चुने जाने से पहले ही भारत विरोधी रवैया अपनाते रहे हैं। उन्होंने मालदीव में ‘इंडिया आउट’ अभियान चलाया था और इसे राष्ट्रपति चुनाव का केंद्र बिंदु बना लिया था। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने मालदीव में राहत बचाव के काम में लगे भारतीय सैनिकों के भी वापस जाने को कहा था।

मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट के मंत्रियों ने भारत प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अशोभनीय टिप्पणियाँ भी की थी। मालदीव सरकार से जुड़े लोगों ने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक कैम्पेन चलाया था। इसके बाद भारतीयों ने मालदीव ना जाने को लेकर अभियान चलाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेहदी फाउंडेशन’ से जुड़ा है UP का परवेज अहमद, पाकिस्तानी मुस्लिमों को ‘हिंदू पहचान’ देकर भारत में बसाता है: खुद की बीवी भी सीमा...

पुलिस ये छानबीन कर रही है कि पाकिस्तानी परिवारों का कोई आपराधिक बैकग्राउंड है या नहीं। अगर नहीं, तो फिर उन्हें वापस उनके मुल्क भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

अतीक हो या मुख्तार, इंजीनियर रशीद हो या शरजील इमाम… क्यों हर बार छलक जाता है पत्रकार राजदीप सरदेसाई का ‘उम्माह’?

राजदीप सरदेसाई की एक पहचान यह भी है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति जो देश या समाज के लिए खतरनाक है, उनका परम मित्र होता है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -