नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR की माँग, लोनी से BJP MLA नंद किशोर गुर्जर ने गाजियाबाद पुलिस को दी शिकायत: ISI एजेंट बताते हुए की रासुका लगाने की माँग

लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कथित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नेहा के ट्वीट और वीडियो देशविरोधी हैं और पाकिस्तानी प्रचार को बढ़ावा देते हैं।

बीजेपी विधायक ने गाजियाबाद पुलिस को तहरीर देकर नेहा पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने की माँग की है। उन्होंने नेहा को आईएसआई का एजेंट और आतंकी संगठन TRF का सदस्य बताते हुए यूपी पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी और जाँच की अपील की।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नेहा ने पहलगाम आतंकी हमले पर मोदी सरकार की आलोचना की। उसका वीडियो पाकिस्तानी एक्स हैंडल ‘PTI Promotion’ पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन पर देशविरोधी होने का आरोप लगा। नेहा ने जवाब में कहा कि सवाल पूछना उनका हक है। नेहा ने अपने परिवार की सेना में सेवा का हवाला देकर देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। यह मामला अब बहस का मुद्दा बन चुका है।