हिन्दू लड़कियों को धोखा देने और उन्हें ले जाकर 8-10 लाख रुपए में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लड़कियाँ जोधपुर की हैं और बेंगलुरु के लव जिहाद गिरोह ने इन्हें फँसाया।
गिरोह के आकिब अंसारी और सैयद इब्राहिम ने हिंदू नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाए। राजस्थान के जोधपुर की 2 हिंदू लड़कियों से दोस्ती की और प्रेम जाल में फँसाया। अपने मजहबी गैंग के साथ जोधपुर आया और लड़कियों को भगा कर ले गया। लेकिन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों पकड़े गए, तो पता चला कि ये तो इन लड़कियों को आठ से दस लाख में ले जाकर बेचने वाले थे।
दरअसल जोधपुर में बजरंग दल को लड़की के भगाए जाने की खबर मिली थी। उन्होंने ही आकिब अंसारी और सैयद इब्राहिम के साथ लड़कियों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि 8 से 10 लाख में बांग्लादेश में हिन्दू लड़कियों को बेचा जाता है। इस मजहबी गिरोह ने सनसनीखेज खुलासा किया कि पहले भी 5 लड़कियों को इसी तरह बांग्लादेश ले जाकर बेचा गया है।
इस मामले में कोई विरोध के स्वर सुनाई नहीं दे रहे। यही अगर बुली बाई ऐप जैसा मामला होता तो तमाम सेक्यूलर जमात सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यहाँ पीड़िता हिन्दू है जबकि बुली बाई ऐप केस मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा मामला था। इस ऐप में मुस्लिम महिलाओं और हस्तियों के फोटो लगा कर कथित तौर पर ऑनलाइन रेड कार्ड लगाकर बताया गया था कि इतने पैसे में ये बिक जाएँगी। इसे देखकर पूरी दुनिया को बताया गया कि किस तरह से हिन्दू टारगेट कर रहे हैं मुस्लिम महिलाओं को।
लेकिन अब हिन्दू लड़कियों को बेचने की बात सामने आई है, वह भी धोखा देकर, नाम बदल कर फँसाना और फिर भगा ले जाना। इतना ही नहीं उसे कुछ लाख रुपए में विदेश में बेच देना और उसकी जिंदगी नर्क बना देना। इस पर चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

