नौमान इलाही भारत के रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें भेजता था पाकिस्तान, 1 फोटो के लेता था ₹5 हजार: पानीपत में दबोचे जाने के बाद जासूस ने उगला सच, बुआ-मौसी निकली पाकिस्तानी

हरियाणा के पानीपत से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस नौमान इलाही ने बड़े खुलासे किए गए हैं। नौमान भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजता था। खासकर रेलवे स्टेशन के फोटो, वीडियो और मैप भेजा करता था। व्हाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी गई हर फोटो के 4 से 5 हजार रुपए लेता था।

जाँच एजेंसियों को नौमान इकबाल के बारे में इनपुट मिला था कि उसके फोन नंबर से पाकिस्तान संपर्क किया गया है। शनिवार (10 मई 2025) को जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जाँच में सामने आया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का रहने वाला है। फिलहाल पानीपत में अपनी शादुशुदा बहन जीनत के पास रह रहा था। जीजा इरफान ने बताया कि 4 महीने पहले ही यहाँ आया था।

SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि नौमान पानीपत में रहकर अलग-अलग नौकरी करता था। इसकी आड़ में देश की हर हलचल पर नजर रखता था। फिर इसकी सूचना पाकिस्तान को दे देता था। जाँच में यह भी सामने आया है कि उसकी बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहती हैं। नौमान भी पाकिस्तान का पासपोर्ट बनवा रहा था।