मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू की दुकान से ईंटे हटाई, मना करने पर लाठी डंडों से किया हमला: मुहर्रम जुलूस में हुआ बवाल, UP के सीतापुर का मामला

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सहादतनगर गाँव में मुहर्रम के ताजिये के जुलूस में विवाद हो गया। मुस्लिम भीड़ ने हिंदू दुकान के मालिक संग मारपीट की। पुलिसबल ने मौके पर पहुँचकर मामला शांत कराया। घटना में हुए कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, मामला रविवार (05 जुलाई 2025) का है। जब सहादतनगर से ताजिया जुलूस निकल रहा था। तभी नौवा अंबरपुर का ताजिया भी कर्बला पहुँचा। यहाँ बेचेलाल की दुकान के बाहर ईंट लगी थीं। ताजियेदार इस हटाने लग गए। बेचेलाल ने विरोध कियो तो उसको लाठी-डंडो से पीटा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। लेकिन मारपीट करने वाले ताजियेदार भाग निकले। सीओ महोली दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। गाँव में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है।