ED भी करेगी धर्मांतरण सरगना ‘छांगुर पीर’ की जाँच, लखनऊ यूनिट ने दर्ज की FIR: ₹100 करोड़ की फंडिंग का है मामला, फाइनेंसर अहमद खान की भी UPATS कर रही तलाश

धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जाँच करेगी। ED ने छांगुर पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ED छांगुर पर विदेशी फंडिंग मामले में जाँच करेगी।

मंगलवार (08 जुलाई 2025) देर शाम को ED की लखनऊ यूनिट ने छांगुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। जाँच में ₹100 करोड़ से अधिक की फंडिंग की बात सामने आई है और बैंक में 40 से अधिक खातों का विवरण मिला है। जल्द ही छांगुर और उसके साथियों से भी मामले में पूछताछ की जाएगी।

उदर, UPATS की जाँच में मोहम्मद अहमद खान का नाम सामने आया है। यह वही शख्स है, जिसके नाम पर छांगुर की पुणे वाली ₹16 करोड़ की प्रॉपर्टी है। सामने आया कि अहमद खान ही छांगुर पीर का पैसों का लेन-देन संभालता था। पुलिस और ATS अहमद की तलाश में बलरामपुर में उसके मूल गाँव में दबिश डाल रही है।