ई-रिक्शा वाले ने सावन में बजाए भोले के भजन तो भड़के इस्लामी कट्टरपंथी, घर में बंद कर पीटा: समीर, उस्मान, अजीम ने गला दबाकर हत्या की भी की कोशिश, UP के मुरादाबाद में पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ई-रिक्शा चालक हिंदू युवक पर भगवान शिव के भजन बजाने के विरोध में हमला किया गया। मु्स्लिम भीड़ ने युवक को गाली-गलौच कर घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, मामला बिलारी थाना क्षेत्र का है। यहाँ गुरुवार (10 जुलाई 2025) को अनुसूचित जाति का अंकित उर्फ छोटू ई-रिक्शा लेकर चार्जिंग पर लगाने जा रहा था। उसने भगवान शिव के भजन चलाए हुए थे। इतने में एक मुस्लिम युवक ने उसे टोका और भजन बंद करने के लिए कहा। अंकित ने जवाब में कहा भजन बजाने में क्या दिक्कत है और यह कहकर आगे बढ़ गया।

इसके बाद भूरा, समीर, उस्मान, अजीम, नूररहमान ने अपने 15 से 20 मुस्लिम साथियों संग मिलकर अंकित को घेर लिया। अंकित को बुरी तरह पीटा और गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। फिर धमकाकर भाग गए। मामला हिंदू संगठन तक पहुँचा तो शुक्रवार (11 जुलाई 2025) को पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने 5 नामजद और 15 से 20 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, SC-ST एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।