देश की सभी एयरलाइन को बोइंग 787 और 737 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम को चेक करना होगा। यह निर्देश नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिए हैं। इसकी अंतिम तारीख 21 जुलाई 2025 तक है। बता दें कि ये एयरक्राफ्ट खासतौर पर एयरइंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की एयरलाइन्स के पास हैं।
दरअसल, यह स्विच लॉकिंग सिस्टम विमान के इंजन को ईंधन की सप्लाई में नियंत्रित करता है। अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए तो इंजन बंद हो सकता है। या फिर ईंधन की आपूर्ति रुकने से बड़ा हादसा हो सकता है। इसीलिए DGCA ने सभी एयरलाइन्स के दो ड्रीमलाइनर्स को यह आदश दिए हैं।
बता दें कि अहमदाबाद में एयरइंडिया के प्लेन क्रैश को लेकर AAIB की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए थे। इसे भी हादसे का बड़ा कारण माना गया है।

