संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 145 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।
Members of Parliament today submitted a memorandum to the Lok Sabha Speaker to remove Justice Yashwant Varma. 145 Lok Sabha members signed the impeachment motion against Justice Verma under Articles 124, 217, and 218 of the Constitution.
— ANI (@ANI) July 21, 2025
MPs from various parties, including… pic.twitter.com/6YTB8Kqse8
इसमें कॉन्ग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडीएस, जन सेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे), एलजेएसपी, एसकेपी, सीपीएम आदि अलग-अलग दलों के सांसदों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी, पीपी चौधरी, सुप्रिया सुले और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। वहीं राज्यसभा के 54 सांसदों ने भी जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं।
गौरतलब है कि जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर बड़ी संख्या में आधी जली हुई नोटों की गड्डियाँ बरामद की गईं थी। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया था।

