बिहार में हिंदुओं पर पत्थरबाजी, बोले इस्लामी कट्टरपंथी- महावीरी जुलूस में नहीं बजने देंगे DJ: पीड़ितों ने बताया- उप मुखिया शिकारी मियाँ ने करवाया हमला

बिहार के बेतिया जिले में महावीरी जुलूस पर शिकारी मियाँ और 50 से अधिक मुस्लिम भीड़ ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में 30 से अधिक हिंदू लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत स्थित डुमरिया गाँव की है। मंगलवार (05 अगस्त 2025) को हिंदू धर्म के लोग डीजे बजाते हुए महावीरी जुलूस निकाल रहे थे। तभी शिकारी मियाँ ने कहा मुहर्रम जुलूस पर डीजे नहीं बजाया गया तो महावीरी जुलूस पर भी नहीं बजेगा। मियाँ के उकसाने पर मुस्लिम भीड़ ने जुलूस पर हमला कर दिया।

मौके पर पुलिसबल की टीम ने पहुँचकर मामला शांत करवाया। घटना में 19 घायलों का मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर है। SDPO विवेक दीप ने बताया कि फिहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।