मौलवी तुफैल ने 5 साल की बच्ची का मस्जिद में किया रेप, 22 महीने बाद वायरल वीडियो से पुलिस ने पकड़ा: अम्मी-अब्बू ने नहीं करवाई FIR, कर्नाटक के बेलगावी का मामला

कर्नाटक के बेलगावी में एक मस्जिद के अंदर 22 साल के मौलवी तुफैल अहमद दादाफीर ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। मामला अक्टूबर 2023 का है। मंगलवार (5 अगस्त 2025) को सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक CCTV फुटेज के वायरल होने के बाद मौलवी को बुधवार (6 अगस्त 2025) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में मौलवी को नाबालिग के साथ देखा गया। इसके अलावा एक फोन के बातचीत की क्लिप भी वायरल हुई, जिसमें बच्ची के पिता को कहते हुए सुना जा सकता है कि किसी ने उनकी बच्ची से रेप करने की कोशिश की है। उनके पास घटना का वीडियो भी है लेकिन डर के कारण उन्होंने शिकायत नहीं की।

बेलगावी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने वायरल वीडियो के आधार पर जाँच की। इसके बाद पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर एस गुलेड़ ने बताया कि उन्होंने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। वह बागलकोट का निवासी है। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति की ओर से शिकायत दर्ज की गई है और आरोपित को गिरफ्तार किया गया।